JHarkhand News: चैनपुर अनुमंडल के जारी थाना क्षेत्र के कोदाधोबारा गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी ने पिता की डांट से नाराज होकर चूहा मारने वाली दवा खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार प्रवीण तिर्की की पुत्री 15 वर्षीय ने शनिवार को अपने घर का काम कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसके पिता प्रवीण तिर्की ने उसे डांट दिया। पिता की डांट से आहत होकर अपने कमरे में गई और वहां रखी चूहा मारने की दवा…
Author: Faizal Haque
Jharkhand News: चैनपुर मुख्यालय स्थित कुरूमगढ़ मोड़ के समीप आज स्थानीय पुलिस द्वारा एक वृहद वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जहां एक ओर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से “एंटी क्राइम जांच” के रूप में आयोजित किया गया, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और उनके अनुपालन को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। इस अभियान का नेतृत्व ए.एस.आई. निर्मल रॉय और ए.एस.आई. धर्मपाल संतोष लुगुन ने किया। पुलिसकर्मियों ने मुख्य रूप से उन वाहनों की जांच की जिनमें संदिग्ध गतिविधियों का अंदेशा था। साथ ही, बाइक…
Jharkhand News: चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगों के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान दिलधारण रौतिया (पिता पॉपुलर रौतिया), निवासी भटोली, उम्र 45 वर्ष और दुबराज रौतिया (पिता रामप्रसाद रौतिया), निवासी पकड़ी टोली, जमगई के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से कसीर से चैनपुर की ओर जा रहे थे, तभी सेंट पीटर स्कूल टांगों के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इस हादसे…
Ranchi News: रिम्स में मरीज बीमारी ठीक करने पहुंचते हैं। पर, रिम्स में जलजमाव और सीवेज की समस्या का निदान नहीं होने से मरीजों में दूसरी बीमारियों के फैलने का खतरा है। रिम्स के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव ने मरीजों, उनके परिजनों, डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए भारी परेशानी खड़ी कर दी है। रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार के लगातार निरीक्षण और निर्देशों के बावजूद PHED विभाग की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिससे स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। मेडिसिन वार्ड, ऑर्थोपेडिक और कैदी वार्ड के आसपास जलजमाव और सीवेज का रिसाव…
Jharkhand News: पलामू जिले के मनातू प्रखंड अंतर्गत चक पंचायत में शनिवार को मनरेगा लोकपाल शंकर कुमार द्वारा की गई जांच में योजनाओं की भारी अनियमितता और लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद की गई इस जांच में मनरेगा योजनाओं के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। लोकपाल ने बताया कि जिस किसी भी योजना की जांच की गई, वहां योजना बोर्ड तक नहीं पाया गया, जो कि मनरेगा गाइडलाइन का उल्लंघन है। सबसे बड़ी लापरवाही डोभा निर्माण कार्यों में सामने आई, जहां चार स्थलों का निरीक्षण किया गया। सभी डोभा लगभग 80 फीट…
Ranchi News: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने झारखंड की राजधानी रांची में हुए 5.33 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में 10 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इस मामले में शामिल लोगों में बैंक अधिकारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वैलुअर, दो कर्जदार, दो सप्लायर और एक डायग्नोस्टिक सेंटर का मालिक शामिल हैं। इस घोटाले की शिकायत बैंक ऑफ इंडिया के वरीय अधिकारियों द्वारा की गई थी, जिसके आधार पर CBI ने अगस्त 2024 में मामला दर्ज किया और जांच अधिकारी के रूप में चंदन कुमार सिंह को नियुक्त किया। जांच में सामने आया कि मयंक साहा और उनकी पत्नी रोमी…
Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल हुए। बैठक में सीएम ने झारखंड के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए और केंद्र सरकार को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। सीएम ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना तब ही साकार होगी, जब राज्य और गांव विकसित होंगे। गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास, किसानों की बेहतरी, आधारभूत ढांचे और तकनीकी नवाचारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार 50 लाख महिलाओं…
Jharkhand News: प्रखंड में बच्चों के समग्र विकास और ग्रीष्मावकाश के दौरान उनकी रचनात्मकता तथा अधिगम स्तर को बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “गिफ्ट ऑफ एजुकेशन” गतिविधि के तहत समर कैंप एवं गृहकार्य आधारित नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है।इस पहल के तहत, ग्रीष्मावकाश में भी बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए 24 और 25 मई को भटौली विद्यालय में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इस समर कैंप में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के साथ-साथ विभिन्न खेल, संगीत, नाटक, कला, कहानी, हैंडक्राफ्ट और गणितीय खेल जैसी…
Jharkhand News: रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र अंतर्गत भुचुंगडीह की अवैध कोयला खदान में आग बुझाने के दौरान ठेका मजदूर रविंद्र महतो की मौत की आशंका जताई गई है। इस खबर के फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने रजरप्पा के विद्युत सब स्टेशन का घेराव कर उसे बंद करा दिया। इस विरोध प्रदर्शन के चलते चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे सीसीएल प्रबंधन को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजन को एक करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी…
World News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है। यह अब हड्डियों तक फैल चुका है। बाइडेन के ऑफिस ने रविवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। 82 साल के बाइडेन ने पिछले हफ्ते पेशाब में दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाया था। जांच के बाद बीते शुक्रवार को उन्हें इस बीमारी का पता चला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बाइडेन की बीमारी को लेकर कहा- मेलानिया और मैं उनकी बीमारी के बारे में जानकर दुखी हैं। हम जिल बाइडेन और उनके परिवार के लिए दुआ करते हैं और जो बाइडेन के जल्दी…
India News: एमपी के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए बयान पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मंत्री विजय शाह ने महू के मानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था। सुनवाई के दौरान मंत्री विजय शाह के वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि अपने बयान के लिए वे माफी मांग चुके हैं। इस पर अदालत ने कहा कि माफी स्वीकार नहीं है। एक मंत्री का आचरण आदर्श वाला होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जो बोला है…
Ranchi News: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में एक बार फिर आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान देखने को मिला। इस दौरान कई जमीनी समस्याओं पर न सिर्फ सुनवाई हुई, बल्कि तत्काल कार्रवाई भी की गई। एक महिला, जिनके पति को हाल ही में हार्ट अटैक आया था, इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत राशन कार्ड की मांग को लेकर दरबार में पहुंची। महिला ने बताया कि ऑपरेशन जल्द से जल्द जरूरी है, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण इलाज संभव नहीं हो पा रहा है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी…
India News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में हरियाणा से गिरफ्तार हुई ज्योति मल्होत्रा के बाद एक और महिला यूट्यूबर प्रियंका सेनापतिका नाम सामने आया है। प्रियंका ज्योति की दोस्त रही हैं। दोनों साथ-साथ कश्मीर घुमने गए थे। प्रियंका भी पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी है। ज्योति की गिरफ्तारी के बाद अब प्रियंका सेनापति भी जांच के घेरे में है। ज्योति मल्होत्रा की दोस्त प्रियंका सेनापति ओडिशा की पुरी की रहने वाली है। वह भी ज्योति की तरह ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर है। प्रियंका सोनकर यूट्यूब पर ट्रैवल चैनल चलाती है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका सेनापति के 20.7 हजार फालोवर्स…
India News: संसद में प्रभावशाली और सतत योगदान देने वाले 17 सांसदों और 2 संसदीय स्थायी समितियों को प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। यह सम्मान प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया है, जो प्रत्येक वर्ष उन सांसदों को दिया जाता है जिन्होंने संसद की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी, प्रश्न पूछने, बहस में भाग लेने और विधायी कार्यों में योगदान के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत किया है। इस वर्ष पुरस्कार विजेताओं का चयन एक जूरी समिति द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर ने की। उन्होंने कहा कि…
India News: पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका और उसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखने के लिए केंद्र सरकार ने सात डेलिगेशन गठित किए हैं, जिनमें अलग-अलग दलों के 51 सांसद और पूर्व मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय विदेश मंत्रालय के 8 अधिकारी भी इन प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा हैं। भारतीय सांसदों के 7 डेलिगेशन में 51 सांसद, पूर्व सांसद और 8 अधिकारी शामिल जानकारी के अनुसार बैजयंत पांडा(भाजपा), रविशंकर प्रसाद (भाजपा), संजय कुमार झा (जदयू), श्रीकांत शिंदे (शिवसेना), शशि थरूर (कांग्रेस), कनिमोझी करुणानिधि (डीएमके) और सुप्रिया सुले (राकांपा-सपा) के नेतृत्व में…
Mumbai News: बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार कारण है उनके खिलाफ मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा जारी किया गया कारण बताओ नोटिस। BMC ने मलाड स्थित उनके प्रॉपर्टी में कथित तौर पर हुए अनधिकृत निर्माण को लेकर यह नोटिस भेजा है और साथ ही मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धारा 475ए के तहत मुकदमा चलाने की चेतावनी भी दी है। यह नोटिस 10 मई को जारी किया गया, जिसमें BMC ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती की मलाड के एरंगल क्षेत्र में स्थित प्रॉपर्टी पर ग्राउंड और मेज़ानाइन फ्लोर का निर्माण बिना मंजूरी के किया…
Jharkhand News: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने एक खौफनाक मोड़ ले लिया, जब एक पत्नी ने अपने पति की टांगी से हत्या कर दी और शव को शौचालय के सोख्ता गड्ढे में दफना दिया। यह सनसनीखेज मामला केकरगढ़ पंचायत के गरिहारा गांव का है, जहां बुधन उरांव नामक व्यक्ति की मौत की गुत्थी तीन दिन बाद सुलझी। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात बुधन और उसकी पत्नी ललिता देवी के बीच झगड़ा हुआ था। पति नशे की हालत में था और उसने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की, यहां तक कि कई जगह…
World News: लश्कर-ए-तैयबा के खतरनाक और भारत में मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल कमांडर सैफुल्लाह खालिद को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मतली, बदीन कैंप क्षेत्र में हुई, जहां वह पिछले कुछ समय से छिपा हुआ था और आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। तीन बड़े आतंकी हमलों से जुड़ा था सैफुल्लाह सूत्रों के अनुसार, सैफुल्लाह लंबे समय से नेपाल के रास्ते भारत के खिलाफ आतंकी साजिशें रच रहा था। उसका नाम भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों से जुड़ा हुआ है। इन हमलों…
World News: अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार को हुए भीषण बम धमाके ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। यह धमाका एक अमेरिकी रिप्रोडक्टिव सेंटर के बाहर खड़ी कार के पास हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास की इमारतें भी कांप उठीं। कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। FBI ने इस…
Bihar News: देश के चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को लेकर बेहद विवादास्पद टिप्पणी की है। उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते हैं कि “अगर हमें लगता है कि पाकिस्तान सुधर जाएगा, तो यह हमारी सबसे बड़ी गलती है।” ये रहा खान सर का पूरा वीडियो, देखिए कैसे एक 2 बात समझाई इन्होंने, pic.twitter.com/KIePozoKVq — Vinod Kumar (@we_knowd) May 18, 2025 खान सर…
