Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सड़क सुरक्षा पर बड़ा फैसला: हर महीने बांटे जाएंगे 100 हेलमेट, 16 नेक नागरिकों का सम्मान
Jharkhand

सड़क सुरक्षा पर बड़ा फैसला: हर महीने बांटे जाएंगे 100 हेलमेट, 16 नेक नागरिकों का सम्मान

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 30, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News:  पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक शुरू होने से पहले सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को गोल्डन ऑवर के दौरान अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 16 नेक नागरिकों (गुड समैरिटन) को उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति, पिछले वर्षों के दुर्घटना एवं मृत्यु संबंधी आंकड़ों तथा वर्ष 2025-26 की तुलनात्मक समीक्षा प्रस्तुत की गई। इसके अलावा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर की जा रही कार्रवाई और पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि 29 जून 2026 तक जिले में कुल 114 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। जून माह में पिछले वर्ष की तुलना में 5 दुर्घटनाओं की कमी आई है। इस पर उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला परिवहन पदाधिकारी को दुर्घटना स्थलों का अलग-अलग विश्लेषण तैयार करने, दुर्घटनाओं में शामिल वाहनों का वर्गवार विवरण तैयार करने और प्रत्येक दुर्घटना स्थल पर पिछले तीन वर्षों के आंकड़े संकलित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं में वार्षिक स्तर पर 20 प्रतिशत कमी लाने के लक्ष्य के अनुसार कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिले के सभी विद्यालयों में प्रत्येक माह एक दिन सड़क सुरक्षा दिवस आयोजित करने, विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और प्रत्येक विद्यालय में सड़क सुरक्षा क्लब का गठन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

हिट एंड रन मामलों की समीक्षा में बताया गया कि अब तक 75 मामलों में कुल 1 करोड़ 45 लाख 50 हजार रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। वहीं 39 लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

जिले में सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहनों की अधिक भागीदारी और हेलमेट के कम उपयोग को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को प्रत्येक माह विभिन्न माध्यमों से कम से कम 100 हेलमेट वितरित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में सभी पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता सुनिश्चित करने और इसके अभाव में लाइसेंस नवीनीकरण नहीं करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक माह दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले कम से कम 5 नेक नागरिकों (गुड समैरिटन) की पहचान कर सम्मानित करने को कहा गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता और बेहतर रिस्पांस के लिए आम लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को गुड समैरिटन नीति का प्रचार-प्रसार करने और लोगों को दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किया गया हर छोटा प्रयास दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा को जन अभियान बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.