फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का भव्य समापन, प्रतिभाओं और समाजसेवियों का हुआ सम्मान

Koderama News: श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर (जयपुर) एवं श्री दिगंबर जैन समाज,झुमरीतिलैया के संयुक्त तत्वावधान में परमपूज्य आचार्य श्री108 विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य पुंगव मुनि श्री108 सुधा सागर जी मुनीराज के मंगल आशीर्वाद से आयोजित आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama News:  श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर (जयपुर) एवं श्री दिगंबर जैन समाज,झुमरीतिलैया के संयुक्त तत्वावधान में परमपूज्य आचार्य श्री108 विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य पुंगव मुनि श्री108 सुधा सागर जी मुनीराज के मंगल आशीर्वाद से आयोजित आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का प्रारंभ हुया और 29 जून को भव्य समापन हुआ। इस समापन समारोह में समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी मौजूद रहे । विद्वान अभिषेक जैन शास्त्री एवं सर्वेश जैन शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिविर प्रभारी संजीव जैन,पारसनाथ,ओर पाठशाला प्रेरक आगम जैन सांगानेर (राजस्थान) ने मंच साझा किया। गत 22 जून को समाज के पूर्व अध्यक्ष सुशील जैन छाबड़ा ने शिविर का मंगल कलश स्थापना कर उदघाटन किया था और समाज के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला ने दीप प्रज्वलित किया। इस शिविर में प्रतिदिन सुबह और शाम में सेकड़ो शिविरार्थी ने ज्ञान अर्जन किया । साथ ही बच्चों का क्लास भी पहले भाग से 4 चौथे भाग तक की। पढ़ाई कराया गया। 29 जून को प्रातः सभी शिविरार्थि की परीक्षा ली गयी जिसमें बच्चों की परीक्षा और बड़ों की परीक्षा अलग अलग शिफ्ट में कराया गया । जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों- उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी,सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, ललित जैन सेठी,सुरेश जैन झांझरी ने आदरपूर्वक भैया जी को तिलक लगाया, माल्यार्पण किया तथा पगड़ी और शाल ओढ़ाकर उनका भव्य सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला।
संस्कार निर्माण के लिए शिविर जरूरी
अपने संबोधन में भैया जी ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि बचपन से ही बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों के निर्माण के लिए ऐसे शिक्षण शिविरों की आवश्यकता बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का सफल संचालन आनंद जैन पांड्या द्वारा किया गया और अंत में सभी के प्रति आभार प्रदर्शन अमित जैन सेठी ने किया।
इनका आभार माना
समारोह में शिविर को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग देने वाले समाज के सदस्यों- शिविर संयोजक आनंद जैन पांड्या, अमित जैन सेठी मोनी,सुनीता जैन सेठी,नीलिमा जैन ठोल्या का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। समाज के मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा ने यह जानकारी साझा की ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram