चतरा : जिले की संघरी घाटी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। ब्रेक फेल होने के कारण एक कोयला लदे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर ने अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह उसी के पहिए के नीचे दब गया। यह हादसा तब हुआ जब लगभग 40 वर्षीय ड्राइवर जमुना यादव (पिता: धर्मु यादव, निवासी: डुमरांव, कोकर गांव, कैमूर, बिहार) झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ कोल परियोजना से कोयला लेकर बिहार जा रहे थे। संघरी घाटी के पास ढलान पर ट्रक का ब्रेक फेल हो…
Author: Faizal Haque
चतरा : जिले के जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरकोला घाटी मोड़ पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में राजगुरु निवासी महेंद्र गंझू (30), राजेश गंझू (18) और जानकी गंझू (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब यूरिया खाद खरीदकर दांतर बाजार से लौट रहे इन युवकों को पत्थर लदे हाइवा ने टक्कर मार दी। घटना में महेंद्र गंझू का पैर हाइवा के टायर के नीचे बुरी तरह दब गया और उनकी स्थिति चिंताजनक है। ग्रामीणों और स्थानीय नेताओं की…
BOKARO: 28 सितंबर को बीएसएल के एसएमएस -2 में हुई घटना में बर्न इंजूरी के कारण भर्ती किए गए तीनों ठेका श्रमिकों के बेहतर इलाज के लिए प्रबंधन प्रयासरत है. इस दिशा में 29 सितंबर को सुबह एक विशेष विमान से इस्पात जनरल अस्पताल, राउरकेला से विशेषज्ञ डॉ गिरिजा शंकर साहू बोकारो बुलाए गए हैं जहाँ वे BGH के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ अनिंदो मंडल के साथ मिलकर मरीज़ों का इलाज करेंगे. इसी कड़ी में भिलाई स्टील प्लांट के जेएलएन अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर से बर्न यूनिट के विभागाध्यक्ष डॉ उदय कुमार भी BGH के चिकित्सकों…
बेरमो। बेरमो थाना अंतर्गत सबसे बड़े बाजार फुसरो स्थित एक ज्वेलरी दुकान में भीषण आग लग गई है। आग बुझाने के लिए सीसीएल और डीवीसी की दमकल गाड़ियां पहुंची है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शार्ट सर्किट होने से आग लगने की बात कही जा रही है। घटना के बाद इसके आस पास की दुकानों में भी हड़कंप मच गया है। लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। यह दुकान दूसरे तल्ले पर स्थित है जबकि नीचे और ऊपर तल्ले पर कपड़े क़ी दुकान है। घटना के दौरान कई लोग बिल्डिंग में मौजूद थे…
चाईबासा: सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में सोमवार को मेसर्स देवका बाई बेलजी सुपर डिवीजन फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहला मैच कोनकोर्ड स्पोर्ट्स और एसएसए जूनियर बॉयज के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री, झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव मिथिलेश ठाकुर ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन अवसर पर ठाकुर ने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह युवाओं को अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से खेलों में सक्रिय…
जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने मदद के बहाने एक व्यक्ति के खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डिमना रोड निवासी मोती सिंह 27 सितंबर की रात डिमना रोड स्थित केनरा बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचे थे। कई बार प्रयास करने के बावजूद कैश नहीं निकलने पर पीछे खड़े एक युवक ने खुद को मददगार बताया और रुपये निकालने की बात कही। युवक ने इस दौरान मोती सिंह का ATM कार्ड लिया और मशीन में कार्ड लगाने का…
India news: भाजपा के एक प्रवक्ता द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लाइव टीवी पर जान से मारने की खुली धमकी देने पर कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने इस घटना को बेहद गंभीर और साजिशपूर्ण बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि यह केवल एक बार की धमकी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे गए सरकार के पत्र और उसकी सामग्री के जानबूझकर लीक होने से इस…
India News: एक महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए ताने मारने और बिना कारण उसे छोड़कर कहीं और रहने की तहरीर दी है। महिला की तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने पति के विरुद्ध क्रूरता व घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि अवनीश से उसकी पहली मुलाकात मार्च, 2017 में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार हो गया। अवनीश ने जुलाई, 2018 में यह कहकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया कि जल्द शादी कर लेंगे। उस समय वह 12 कक्षा में पढ़ रही…
Jamshedpur News: परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी डुंगरी टोला निवासी 22 वर्षीय बिसु मुर्मू का शव जोड़ा तालाब से बरामद किया गया है। बिसु तीन दिन पहले दोस्तों के साथ मेला घूमने निकला था, जिसके बाद से वह लापता था। अब शव मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा के अनुसार, जांच कई पहलुओं से की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या और दुर्घटना दोनों संभावनाओं को जांचा जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। दोस्तों पर उठ रहे हैं हत्या के सवाल शोध के दौरान यह पता चला…
Ranchi News: झारखंड के कई जिलों में 4 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। यह बारिश प्रमुखता से राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों देवघर, दुमका, गिरिडीह, कोडरमा, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा और साहिबगंज में दर्ज की जाएगी। 3 अक्टूबर को उत्तर पूर्वी और उत्तरी मध्यवर्ती जिलों में बारिश के साथ तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, इसलिए स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की…
Hazaribagh News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने जेल में बंद कारोबारी विनय सिंह के डेमोटांड़ स्थित शोरूम को अस्थायी रूप से सील कर दिया है। यह कार्रवाई सोमवार को हुई। इससे पहले रविवार को आठ घंटे तक शोरूम में जांच-पड़ताल चली, जिसके बाद सोमवार को शोरूम को सील करने का नोटिस लगाया गया। मौके पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जांच के हालात और आरोप ACB ने बताया है कि रांची थाना में दर्ज केस संख्या 9/25 के तहत यह जांच जारी है। यह मामला भूमि…
Jamshedpur News: जमशेदपुर के शहर के मानगो थाना क्षेत्र में रविवार शाम अचानक सनसनी फैल गई, जब तैयबा मस्जिद के समीप गोलीबारी की घटना हुई। इस फायरिंग में अबू स्नान उर्फ बब्बू गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर आए और बिना किसी झगड़े के अचानक बब्बू पर गोलियां चला दीं। एक गोली उसकी कमर में जा लगी। आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। घायल ने पुलिस को बताया कि हमलावर वसीम और रौनक हैं, जो डिमना बस्ती के हयात नगर…
India News: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के पेपर लीक मामले में सामने आए मुख्य आरोपी मोहम्मद खालिद की कहानी हैरान करने वाली है। SIT जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि खालिद ने तकरीबन 22 बार आयोग की विभिन्न परीक्षाएं दीं, बावजूद इसके वह प्रत्येक बार फेल रहा। नवीनतम स्नातक स्तरीय परीक्षा, जो पेपर लीक मामले के कारण चर्चा में है, इसमें भी खालिद पास नहीं हो सका। SIT इंचार्ज जया बलूनी ने बताया कि पूछताछ के दौरान खालिद ने माना कि उसके नंबर बेहद कम आए हैं और कई बार वह एक-दो अंक से भी रह गया।…
India News: 17 छात्राओं के यौन शोषण के मामले में फरार चल रहे बाबा चैतन्यानंद को आखिरकार दिल्ली पुलिस ने यूपी के आगरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी। आरोपी बाबा कथित रूप से ताजगंज इलाके के होटल ‘होम फर्स्ट’ के कमरे नंबर 101 में छिपा हुआ था। दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के 17 छात्राओं ने बाबा पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। बाबा चैतन्यानंद के खिलाफ सिर्फ यौन शोषण ही नहीं, बल्कि फर्जी नंबर प्लेट और धर्म के…
India News: अभिनेता विजय की तमिलनाडु वेत्री कलागम (टीवीके) पार्टी की शनिवार को करूर में हुई रैली ने पूरे राज्य को हिला दिया। “वेलिचम वेलियेरु” नामक चुनावी सभा में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई और 95 लोग अलग-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। रैली के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें दिखता है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए किस तरह इधर-उधर भागे। घटनास्थल के पास बनी एक झोपड़ी में भीड़ घुस गई, लेकिन जब वह भी भर गई तो, लोग छप्पर फाड़कर बाहर निकलने लगे। महिलाएं और बच्चे बिलखते, चीखते,…
India News: तमिलनाडु के करूर जिले में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। अभिनेता से नेता बने टीवीके (तमिलनाडु वेत्री कलागम) पार्टी प्रमुख जोसेफ विजय की चुनावी रैली के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 8 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। यह घटना करूर के वेलुसामीपुरम इलाके में हुई, जहां विजय की “वेलिचम वेलियेरु” नामक रैली में अचानक अफरा-तफरी मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े और देखते ही देखते भगदड़ में…
Palamu News: मेदिनीनगर के गांधी मैदान में शनिवार रात आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में अचानक हंगामा हो गया। प्रवेश द्वार पर बाउंसर और पब्लिक के बीच मारपीट की नौबत आ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाउंसरों ने पब्लिक के साथ हाथापाई की और माहौल बिगड़ने लगा। स्थिति को गंभीर होते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गेट पर बिना पास कुछ लोगों…
India News: देशभर में वर्तमान में नवरात्र की धूम देखने को मिल रही है। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहरों में से एक है। इस दौरान नौ दिनों तक माता रानी के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। पूरे देश में इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर गुजरात में इसकी खास धूम देखने को मिलती है। इस दौरान होना वाला सबसे लोकप्रिय नृत्य में गरबा और डांडिया रास शामिल हैं। वर्तमान में सिर्फ गुजरात ही नहीं, बल्कि पूरे देश में गरबा और डांडिया की धूम है। हालांकि, दोनों की एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। आज…
India News: अक्टूबर का महीना हमेशा से खास माना जाता है क्योंकि यह त्योहारों की रौनक लेकर आता है। लेकिन इस बार, अक्टूबर 2025 की शुरुआत कुछ बड़े बदलावों के साथ होगी। 1 अक्टूबर से देशभर में ऐसे नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, जेब और दिनचर्या पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन से हैं ये 5 अहम बदलाव। एलपीजी और गैस सिलेंडर की नई कीमतें 1 अक्टूबर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14 किलो) की कीमतों में बदलाव तय है। कीमत बढ़ने या घटने से सीधा असर रसोई के बजट पर…
Ranchi News: दशहरा (विजयादशमी) और महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रांची जिले में शराब की बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को सभी तरह की शराब की दुकानें, बार, रेस्तरां, क्लब और माइक्रो ब्रिवरी सहित सभी लाइसेंसधारी परिसर बंद रहेंगे। इस दौरान झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (J.S.B.C.L) द्वारा संचालित थोक गोदाम, देशी-विदेशी शराब निर्माणशालाएं और कैंटीन प्रोडक्ट फॉर्म-21 अनुज्ञप्ति परिसर भी पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस अवधि में किसी भी तरह से…
