Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»SIR-2026 अभियान शुरू, घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता सूची अपडेट कराने का सुनहरा मौका
Jharkhand

SIR-2026 अभियान शुरू, घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता सूची अपडेट कराने का सुनहरा मौका

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 1, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले में गहन विशेष पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR 2026) अभियान के तहत मंगलवार से एन्यूमरेशन (Enumeration) चरण की शुरुआत की गई। इस चरण के अंतर्गत 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे तथा भरे हुए प्रपत्रों का संग्रहण करेंगे।

अभियान के पहले दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय धोबी तालाब स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर से फॉर्म वितरण की स्थिति, भारत निर्वाचन आयोग के डैशबोर्ड पर की जा रही डेटा एंट्री, बीएलए-2 के साथ आयोजित बैठकों तथा अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्य आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी मतदाताओं का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बूथ लेवल अधिकारियों को सहयोग करें तथा एन्यूमरेशन फॉर्म सही एवं पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करें।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गहन विशेष पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अंचलाधिकारी सदर सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पर्यावरण बचाने का संदेश, बोकारो डेकोरेटर एसोसिएशन ने कई जगह लगाए सैकड़ों पौधे

July 1, 2026

चंदवारा में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, नामजद आरोपी फरार; गिरफ्तारी को पुलिस की छापेमारी

July 1, 2026

रोटरी क्लब की पहल, कोडरमा के रोटरी बाल विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

July 1, 2026

RECENT ADDA.

पर्यावरण बचाने का संदेश, बोकारो डेकोरेटर एसोसिएशन ने कई जगह लगाए सैकड़ों पौधे

July 1, 2026

चंदवारा में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, नामजद आरोपी फरार; गिरफ्तारी को पुलिस की छापेमारी

July 1, 2026

रोटरी क्लब की पहल, कोडरमा के रोटरी बाल विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

July 1, 2026

हिमांशु हत्याकांड पर भाजपा का अल्टीमेटम, 48 घंटे में कार्रवाई नहीं तो 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद

July 1, 2026

सुधा डेयरी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, कंपनी गेट जाम कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

July 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.