फॉण्ट कनवर्टर NEW

पाक ड्रोन को सेना ने मार गिराया, मलबा की चपेट में आने से एक जवान शहीद

India News: सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों नहीं छोड़ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर समझौते के कुछ घंटे बाद भी फायरिंग और ड्रोन से हमले किए जिसे भारत ने नाकाम कर दिए। उधमपुर एयरबेस पर भी पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों नहीं छोड़ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर समझौते के कुछ घंटे बाद भी फायरिंग और ड्रोन से हमले किए जिसे भारत ने नाकाम कर दिए। उधमपुर एयरबेस पर भी पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन अटैक का प्रयास किया गया। ड्रोन को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, लेकिन ड्रोन के मलबे की चोट से एक जवान की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक जवान उधमपुर एयरबेस पर तैनात था। भारतीय सेना ने ड्रोन को तुरंत पहचान लिया और आसमान में ही ध्वस्त कर दिया। वहीं जवान आसमान से गिरते मलबे की चपेट में आ गया और शहीद हो गया। राजस्थान के सीएम भजनलाल ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। भजनलाल ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि झुंझुनू के रहने वाले सुरेंद्र सिंह मोगा के पुत्र उधमपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। हम उनके परिवार के साथ हैं। कश्मीर घाटी में शनिवार रात सामान्य स्थिति दिखी और यह पिछले छह दिन में पहली ऐसी रात रही जब विमानों, मिसाइल और ड्रोन के उड़ने की आवाज नहीं सुनाई दीं।

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार रात 11 बजे के बाद कश्मीर में एलओसी के पास किसी भी सेक्टर से संघर्ष विराम उल्लंघन की कोई सूचना नहीं है। रावलपोरा निवासी ने कहा कि हम लोग चैन की नींद नहीं सो पाए हैं। हम ऊपर वाले और उन सभी लोगों के आभारी हैं जिन्होंने युद्ध को समाप्त करने में भूमिका निभाई। सीमावर्ती क्षेत्रों से अपेक्षाकृत सुरक्षित क्षेत्रों में गए बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटने से पहले अभी कुछ दिन इंतजार करना चाहते हैं। उरी निवासी ने कहा कि हमने संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भी कल रात ड्रोन और रॉकेट उड़ते देखे। हम प्रार्थना कर रहे हैं कि यह संघर्ष विराम स्थायी हो लेकिन हम कुछ दिन इंतजार करना चाहते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram