फॉण्ट कनवर्टर NEW

आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

आईपीएल के 18 वें सत्र में 17 साल के वैभव सूर्यवंशी और 14 साल के आयुष म्हात्रे ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। आयुष ने चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 94 रन बनाये थे।

अपनी भाषा में पढ़ें

आईपीएल के 18 वें सत्र में 17 साल के वैभव सूर्यवंशी और 14 साल के आयुष म्हात्रे ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। आयुष ने चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 94 रन बनाये थे। आयुष ने इस दौरान 25 गेंदों में ही अर्धशतक लगा दिया था। इसी के साथ ही वह सबसे तेजी से अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए थे। वहीं राजस्थान रॉयल्स के वैभव ने 38 गेंदों पर शतक लगा दिया था। इस प्रकार वह सबसे तेजी से शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले पांच बल्लेबाज इस प्रकार हैं।

वैभव सूर्यवंशी : वेभव ने उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में ही शतक लगा दिया था। वैभव आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह लीग के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। वैभव ने अपना अर्धशतक सिर्फ 17 गेंदों पर पूरा किया. उन्होंने 38 गेंदों पर 101 रन की शानदार पारी खेली जिसमें 11 छक्के और सात चौके शामिल थ। वह सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

रियान पराग : राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने राजस्थान की ओर से 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए यह 17 साल 175 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। पराग ने 49 गेंदों में 50 रन (जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं) बनाए थे।

आयुष म्हात्रे : 17 वर्षीय आयुष आईपीएल में अर्धशतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 48 गेंदों पर 94 रन बनाए। म्हात्रे ने 25 गेंदों में अर्धशतक लगाया। आयुष ने 17 वर्ष 291 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

संजू सैमसन : राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन 18 साल 169 दिन की उम्र में आरसीबी के खिलाफ साल 2013 में आईपीएल में अर्धशतक लगाया। इस प्रकार वह लीग में चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बने हैं। सैमसन ने साल 2013 में 41 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली थी। उस समय, वह 18 वर्ष और 169 दिन की उम्र में आईपीएल के सबसे कम उम्र के अर्धशतकधारी खिलाड़ी बने थे और अब वह कुल मिलाकर चौथे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

पृथ्वी शॉ : दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 18 साल की उम्र में शतक लगाया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram