फॉण्ट कनवर्टर NEW

विवादों में फंसे रहे ये मशहूर भारतीय क्रिकेटर, जानें

क्रिकेट को भद्रजनों का खेल माना जाता है और इसके खिलाड़ी भी काफी कमाई करते हैं पर इसके बाद भी कई क्रिकेटर अपनी निजी जिंदगी में आरोपों से घिरे रहे हैं। इसमें पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ,विनोद कांबली से लेकर एस श्रीसंत और अमित

अपनी भाषा में पढ़ें

क्रिकेट को भद्रजनों का खेल माना जाता है और इसके खिलाड़ी भी काफी कमाई करते हैं पर इसके बाद भी कई क्रिकेटर अपनी निजी जिंदगी में आरोपों से घिरे रहे हैं। इसमें पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ,विनोद कांबली से लेकर एस श्रीसंत और अमित मिश्रा आदि हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू : पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे नवजोत सिंह सिद्धू आजकल कमेंटेटर की भूमिका रहे रह हैं पर वह एक बार जेल भी गये हैं। साल 1988 में उनपर हत्या का आरोप लगा था। तब पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद में सिद्धू के हाथों एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस दिग्गज क्रिकेटर को 10 साल की सजा सुनाई गई थी।

विनोद कांबली : विनोद कांबली भी हमेश विवादों में रहे हैं। साल 2015 में कांबली को तब गिरफ्तार किया गया था, जब उनकी नौकरानी शिकायत दर्ज कराई थी कि वेतन मांगने पर उनसे मारपीट की गई। कांबली पर इसके अलावा कारोबार में धोखाधड़ी के भी आरोप हैं।

एस श्रीसंत : पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन पर बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध भी लगाया हालांकि बाद में वह इस मामले से बरी हो गये थे।

अमित मिश्रा : पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा पर हाल ही मैं उनकी पत्नी ने दहेज मांगने और घरेलू हिंसा के आरोप लगाये हैं। वहीं पूर्व में उन्हें बेंगलुरु पुलिस ने तब गिरफ्तार किया था, जब एक महिला ने होटल के कमरे में उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram