फॉण्ट कनवर्टर NEW

टाटा पिगमेंट्स में वार्षिक बोनस समझौता, 95 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Jamshedpur News: जमशेदपुर के टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन और टाटा पिगमेंट्स प्रबंधन के बीच वार्षिक बोनस 2024-25 को लेकर सौहार्दपूर्ण समझौता हुआ। इस समझौते के तहत कुल 47 लाख 50 हज़ार रुपये की राशि बोनस के रूप में कर्मचारियों के बीच वितरित की जाएगी। समझौते

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन और टाटा पिगमेंट्स प्रबंधन के बीच वार्षिक बोनस 2024-25 को लेकर सौहार्दपूर्ण समझौता हुआ। इस समझौते के तहत कुल 47 लाख 50 हज़ार रुपये की राशि बोनस के रूप में कर्मचारियों के बीच वितरित की जाएगी।

समझौते पर प्रबंधन की ओर से टाटा पिगमेंट्स के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार सिंह हरषाना, मुख्य कारखाना प्रबंधक के एम महाराजा, प्रमुख वित्तीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल और अतुल कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए। वहीं यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्यानारायण रॉव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा और अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम तथा श्रीमती पायो ने हस्ताक्षर किए।

समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 71,069 रुपये और न्यूनतम 56,058 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे। यह राशि लगभग 17.44 प्रतिशत के बराबर है। बोनस की राशि 95 कर्मचारियों के खातों में 16 सितंबर तक पहुंच जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram