फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिष्टुपुर लूटकांड: 30 लाख की वारदात का पर्दाफाश, 4 अपराधी गिरफ्तार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा के पास हुई 30 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड कमलेश दुबे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा के पास हुई 30 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड कमलेश दुबे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश कुमार मंडल उर्फ पकौड़ी, सुधीर नारायण बेहरा और गणेश कुम्भकार शामिल हैं। उनके कब्जे से 10 लाख 69 हजार 700 रुपये, एक देसी पिस्टल, इनोवा कार और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, कमलेश दुबे ने कारोबारी साकेत अग्रवाल की बैंक में बड़ी रकम ले जाने की आदत को भांप कर लूट की योजना बनाई थी। राकेश ने ही कारोबारी से रुपये भरा बैग छीना और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। इसके बाद वह पंजाब भाग गया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि इस लूटकांड में कुल सात अपराधी शामिल थे। चार की गिरफ्तारी हो चुकी है और तीन अब भी फरार हैं। पुलिस शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई से जिले में बड़े लूटकांड की गंभीरता सामने आई है और लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने में मदद मिली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram