फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जनजातीय समुदाय के विकास पर प्रशासन का जोर, लातेहार में शुरू हुआ विशेष अभियान

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में लातेहार जिले में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय परिसर से जनजातीय गौरव रथ को रवाना किया। यह रथ जिले के सभी प्रखंडों के

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

लातेहार : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में लातेहार जिले में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय परिसर से जनजातीय गौरव रथ को रवाना किया। यह रथ जिले के सभी प्रखंडों के आदिवासी बहुल गांवों में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जनजातीय परिवारों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के माध्यम से आदिवासी समुदाय का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी

जनजातीय गौरव रथ के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। अभियान का उद्देश्य योग्य लाभुकों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि कोई भी पात्र परिवार लाभ से वंचित न रहे।

बुनियादी सुविधाओं और रोजगार पर विशेष ध्यान

यह पखवाड़ा 1 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

ग्रामीणों को सड़क, बिजली, पेयजल, आवास, स्वास्थ्य और संचार सुविधाओं के साथ कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

उपायुक्त ने ग्रामीणों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

कई जिला स्तरीय अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में आईटीडीए निदेशक सरोजनी ऐनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी चंद्र किशोर कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram