फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्मार्ट मीटर और अनियमित बिलिंग के खिलाफ़ कांके में जनसैलाब, सुकुरहुटू रोड पर हुआ विशाल धरना प्रदर्शन

Ranchi : कांके प्रखंड के सुकुरहुटू रोड स्थित विद्युत सब स्टेशन के बाहर मंगलवार को बिजली विभाग की मनमानी और स्मार्ट मीटर के खिलाफ़ जबरदस्त जनाक्रोश देखने को मिला। हजारों की संख्या में जुटे उपभोक्ताओं ने “स्मार्ट मीटर हटाओ, फिक्स प्राइस मीटर लगाओ, बिजली विभाग

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : कांके प्रखंड के सुकुरहुटू रोड स्थित विद्युत सब स्टेशन के बाहर मंगलवार को बिजली विभाग की मनमानी और स्मार्ट मीटर के खिलाफ़ जबरदस्त जनाक्रोश देखने को मिला। हजारों की संख्या में जुटे उपभोक्ताओं ने “स्मार्ट मीटर हटाओ, फिक्स प्राइस मीटर लगाओ, बिजली विभाग होश में आओ” जैसे नारों से पूरा इलाका गुंजा दिया।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी हरिनाथ साहू ने किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से आम उपभोक्ताओं पर मनमाना बिजली बिल थोप दिया जा रहा है। गरीब परिवार भारी बिल भरने में असमर्थ हैं, जबकि बिजली विभाग शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर तत्काल नहीं हटाए गए और अनियमित बिलिंग प्रणाली पर रोक नहीं लगी तो उग्र जनांदोलन किया जाएगा।

धरने में शामिल कांके विधायक सुरेश बैठा ने भी बिजली विभाग और निजी कंपनियों पर उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता अब विभाग की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, किसान और युवा शामिल हुए। उन्होंने तख्तियां लेकर विभाग के खिलाफ़ नारे लगाए और कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था उनके जीवन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, मुखिया राम लखन मुंडा, पूर्व मुखिया रीना देवी मुंडा, अशोक राम, फुलेश्वर बैठा, सूरज यादव, नीपू सिंह, निरंजन भारती, प्रेमचंद साहू सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन लोगों ने साफ़ कहा कि यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। जब तक स्मार्ट मीटर व्यवस्था समाप्त नहीं की जाती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उनिल महतो, प्रशांत बैठा, मनोज महतो, गोविंद महतो, सरोज महतो, शिवचरण महतो, नारायण महतो, अमन कुमार, आर्यन कुमार, बलदेव साहू, अजीजुल अंसारी, सूरज साहू, राजकुमार महतो, संजर खान, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, अभिषेक कुमार, नेहा ठाकुर, मीना देवी, सीता देवी और सविता देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram