फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

वंदे मातरम् के 150 साल पूरे, विद्या मंदिर में हुआ शानदार समारोह

Lohardaga News: सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में 13 नवंबर 2025 को वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गौरवशाली समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Lohardaga News: सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में 13 नवंबर 2025 को वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गौरवशाली समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, विद्यालय प्रबंधनकारिणी के सचिव अजय प्रसाद सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित थे।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा, वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, भारत की आत्मा की पुकार है। 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की रचना यह गीत आजादी के आंदोलन का प्राण बन गया था। स्वतंत्रता सेनानियों में जोश, त्याग और देशभक्ति की लौ इसी गीत ने प्रज्ज्वलित की थी।वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, भारत की आत्मा की पुकार: पूर्व सांसद सुदर्शन भगत 150 वर्ष पूर्ण होना हमारे लिए गौरव, एकता और मां भारती के प्रति अटूट श्रद्धा का क्षण है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया, जिसने पूरे प्रांगण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया

। देवंदे मातरम् केवल गीत नहीं, भारत की आत्मा की पुकार: पूर्व सांसद सुदर्शन भगतशभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत भारतीयता की पहचान और राष्ट्रभावना का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति को सदैव हृदय में संजोए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram