फॉण्ट कनवर्टर NEW

मोरहाबादी में नियुक्ति पत्र समारोह से पहले IG ने सुरक्षा की बड़ी समीक्षा

Ranchi News: रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड सरकार की पहली वर्षगांठ पर होने वाले भव्य कार्यक्रम और नियुक्ति पत्र वितरण को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को आईजी मनोज

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड सरकार की पहली वर्षगांठ पर होने वाले भव्य कार्यक्रम और नियुक्ति पत्र वितरण को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को आईजी मनोज कौशिक ने पूरे सुरक्षा प्रबंधन की मैदान में जाकर समीक्षा की।

अधिकारियों को मिली सख्त ब्रीफिंग

निरीक्षण के दौरान आईजी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ किया। उन्होंने साफ कहा कि कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए और भीड़ नियंत्रण से लेकर प्रवेश मार्ग तक हर बिंदु पर सतर्क रहना है।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा के दौरान एसएसपी राकेश रंजन, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और कई डीएसपी मौजूद रहे। सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram