फॉण्ट कनवर्टर NEW

बकरीद को लेकर VHP ने प्रशासन से गो रक्षा में सख्ती की मांग की

Jharkhand News: आगामी बकरीद पर्व को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के गौ रक्षा विभाग, सिंहभूम ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को संगठन के प्रतिनिधि पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले और एक मांग पत्र सौंपा। इसमें खासतौर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: आगामी बकरीद पर्व को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के गौ रक्षा विभाग, सिंहभूम ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को संगठन के प्रतिनिधि पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले और एक मांग पत्र सौंपा। इसमें खासतौर पर मुस्लिम बहुल इलाकों में गोवंशीय पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और गौहत्या तथा तस्करी की घटनाओं पर सख्ती बरतने की मांग की गई है।

इससे पहले मंगलवार को कदमा मरीन ड्राइव क्षेत्र से हिन्दू संगठनों ने दो गौ तस्करों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। संगठन का कहना है कि हाल के दिनों में विशेषकर मुस्लिम बहुल इलाकों में गौहत्या और गोवंश तस्करी की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे मामलों पर प्रशासन की ओर से निगरानी और सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि झारखंड में गौ हत्या पर रोक लगाने के लिए पहले से ही कड़े कानून मौजूद हैं, लेकिन इनका प्रभावी पालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्वों के दौरान इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए प्रशासन से मांग की गई है कि कानून का सख्ती से क्रियान्वयन हो ताकि गोवंशीय पशुओं की सुरक्षा हो सके।

विहिप का यह कदम पशु संरक्षण और धार्मिक भावनाओं की रक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोग भी इस मांग का समर्थन कर रहे हैं और प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि वे गो रक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करें।

इस बैठक में गौ रक्षा विभाग के पदाधिकारी, स्थानीय हिन्दू संगठन के नेता और अन्य सदस्य मौजूद थे। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी वे ऐसे अपराधों पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram