फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में प्री-मानसून बारिश से गर्मी से राहत, रांची समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट

Jharkhand News: झारखंड में प्री-मानसून की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। मंगलवार को रांची समेत राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। रांची

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड में प्री-मानसून की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। मंगलवार को रांची समेत राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।

रांची में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम है। इसी तरह डालटेनगंज में 5.3 डिग्री, जमशेदपुर में 3.6 डिग्री, बोकारो में 6.2 डिग्री और चाईबासा में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई।

मौसम विभाग ने 30 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम) में 60 मिमी रिकॉर्ड की गई।

बदलते मौसम से किसानों और आम लोगों दोनों ने राहत की सांस ली है। यह बारिश खेती की तैयारी के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram