फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में भी कोरोना की दस्तक, फिल्म मेकर लाल विजय शाहदेव संक्रमित

Ranchi News: झारखंड में भी फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। झॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके फिल्म निर्माता लाल विजय शाहदेव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। रविवार को लाल विजय शाहदेव ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में भी फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। झॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके फिल्म निर्माता लाल विजय शाहदेव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। रविवार को लाल विजय शाहदेव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा कि भारत में अब तक 257 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और अब वे भी उनमें शामिल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि 22 मई को जब वे मुंबई से रांची लौट रहे थे, तभी फ्लाइट में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। इसके बाद जब जांच कराई गई तो रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। लाल विजय शाहदेव ने बताया कि झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के सदस्य होने के नाते उन्हें कुछ फिल्मों का प्रिव्यू करना था, लेकिन बीमार पड़ने की वजह से वे यह काम नहीं कर सके। फिलहाल वे रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपील की कि जो भी लोग हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए हैं और जिनमें सर्दी, खांसी, बुखार या सिरदर्द जैसे लक्षण हैं, वे तुरंत अपनी जांच करवाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram