Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | एनकाउंटर में मारा गया पप्पू लोहरा, आखिर क्यों था 15 लाख का इनामी
Jharkhand

एनकाउंटर में मारा गया पप्पू लोहरा, आखिर क्यों था 15 लाख का इनामी

By Samsul HaqueMay 24, 2025Updated:May 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में जेजेएमपी का सुप्रीमो पप्पू लोहरा और उसका एक साथ एनकाउंटर में मारा गया। घटना शनिवार सुबह लातेहार के इचाबार सलैया के जंगलों में हुई है। पप्पू लोहरा पहले नक्सली था। बीते सालों बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों के खात्मे के बाद लोहरा ने अपना अलग संगठन बना लिया था। संगठन बनाने के बाद लोहर अवैध वसूली के साथ-साथ कई अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि जबसे पप्पू ने अपना संगठन बनाया है, उसका गैंग लोगों से लूटपाट करता है।

मामला लातेहार के इचाबार सलैया जंगल का है। शनिवार सुबह पुलिस और उग्रवादियों के भीषण मुठभेड़ देखने को मिली। इस मुठभेड़ में झारखंड पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दो उग्रवादियों को ढेर कर दिया है। इस घटना में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का सुप्रीमो पप्पू लोहरा भी मारा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पप्पू लोहरा पर कुल 15 लाख रुपए का इनाम था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा अपने साथियों के साथ लातेहार के इचाबार सलैया जंगल में छिपा है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस और लोहरा गैंग के बीच भीषण मुठभेड़ देखने को मिली। काफी देर तक चली इस मुठभेड़ में पुलिस के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। जब शव की पहचान की गई तो पता चला कि मारे गए दोनों उग्रवादियों में से एक जेजेएमपी का सुप्रीम लीडर पप्पू लोहरा है। इसके बाद पुलिस के जवानों के चेहरे पर खुशी थी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में भी नक्सलियों और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते कुछ महीनों में यहां जवानों ने सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों को मार गिराया है। इसके अलावा हजारों की संख्या में नक्सलियों ने समर्पण भी किया है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ में जवानों ने 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
anti-naxal operation Jharkhand Jharkhand Naxalite encounter JJMP supremo killed Latehar jungle police operation Pappu Lohra encounter जेजेएमपी सुप्रीमो मारा गया झारखंड नक्सली मुठभेड़ नक्सल विरोधी अभियान झारखंड पप्पू लोहरा एनकाउंटर लातेहार जंगल पुलिस ऑपरेशन
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

पुश्तैनी सोना बेचने से पहले जानें टैक्स नियम, बिल क्यों है जरूरी

July 17, 2026

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.