Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | रांची जिले में प्रत्येक सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना पट्ट, अतिक्रमण पर लगेगी लगाम
Jharkhand

रांची जिले में प्रत्येक सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना पट्ट, अतिक्रमण पर लगेगी लगाम

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का सख्त आदेश: सभी प्लॉट पर होगी सरकारी जमीन की स्पष्ट पहचान
By Muzaffar HussainMay 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : रांची जिले में अब सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन ने तय किया है कि जिले के प्रत्येक सरकारी प्लॉट पर “सरकारी भूमि से संबंधित सूचना पट्ट” लगाया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

इस सूचना पट्ट पर संबंधित भूमि की पूरी जानकारी जैसे–जिला, अंचल, मौजा, हल्का संख्या, थाना संख्या, खाता संख्या, प्लॉट संख्या, कुल रकबा और भूमि का किस्म अंकित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सरकारी जमीनों की पहचान को सार्वजनिक करना और अवैध कब्जे या अतिक्रमण की संभावना को समाप्त करना है।

अंचल अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

उपायुक्त ने अपने आदेश में कहा है कि प्रत्येक अंचल अधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके क्षेत्र की सभी सरकारी भूमि चिन्हित हो और उन पर सूचना पट्ट लगाए जाएं। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी सूचना पट्टों की विवरणी और फोटोग्राफ्स जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएं, ताकि निगरानी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

इसके अलावा, उपायुक्त ने सभी अंचलों में सरकारी भूमि की मार्किंग करने का भी आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न श्रेणियों की सरकारी भूमि जैसे कि गैर मजरूआ, खास, मालिक, आम, जंगल झाड़ी, खासमहल, कैसरे हिंद मौजूद है और इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अंचल अधिकारियों की है।

सरकारी भूमि की सुरक्षा सर्वोपरि

यह कदम सरकारी जमीन को व्यवस्थित, चिन्हित और संरक्षित करने की दिशा में एक ठोस पहल माना जा रहा है। इससे न केवल जमीनों की सही पहचान हो सकेगी, बल्कि किसी भी प्रकार की भू-माफिया गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। जिला प्रशासन की यह पहल न केवल कानूनी पारदर्शिता को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय जनता को भी जागरूक करेगी कि कौन सी भूमि सरकार की है, जिससे अतिक्रमण के मामलों में भी भारी कमी आने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri order government land marking Jharkhand government plot encroachment prevention Ranchi government land information board Ranchi Zonal Officer instructions उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री रांची अंचल अधिकारी निर्देश रांची सरकारी भूमि सूचना पट्ट सरकारी जमीन चिन्हांकन झारखंड सरकारी प्लॉट अतिक्रमण रोकथाम
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

पुश्तैनी सोना बेचने से पहले जानें टैक्स नियम, बिल क्यों है जरूरी

July 17, 2026

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.