फॉण्ट कनवर्टर NEW

ठगी के आरोपी रवि कुमार के घर चिपकाया गया इश्तिहार, नहीं किया सरेंडर तो होगी कुर्की

Ranchi News : रांची के चुटिया इलाके में एक बार फिर पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। धनबाद के बैंक मोड़ थाना की पुलिस ने वर्ष 2023 से फरार चल रहे ठगी के आरोपी रवि कुमार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसके

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची के चुटिया इलाके में एक बार फिर पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। धनबाद के बैंक मोड़ थाना की पुलिस ने वर्ष 2023 से फरार चल रहे ठगी के आरोपी रवि कुमार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसके घर पर इश्तिहार (प्रोक्लेमेशन नोटिस) चिपका दिया है। आरोपी को एक महीने के अंदर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा उसकी संपत्ति की कुर्की-जप्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

लाखों की ठगी कर हुआ था फरार

रवि कुमार पर आरोप है कि वह धनबाद के बैंक मोड़ स्थित एक मोबाइल शोरूम में काम करता था, जहां उसने ग्राहकों और कंपनी से लाखों रुपए की ठगी की थी। इस मामले में वर्ष 2023 में FIR दर्ज की गई थी, लेकिन आरोपी तब से लगातार फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, रवि ने काम के दौरान फर्जी रसीदों और ट्रांजेक्शनों के ज़रिए बड़ी रकम गबन की। जब कंपनी को इस धोखाधड़ी की भनक लगी, तब तक आरोपी रांची भाग चुका था और तब से छिपा हुआ है।

इश्तिहार चिपकाकर दी गई अंतिम चेतावनी

धनबाद पुलिस की टीम ने शुक्रवार को रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रवि कुमार के घर पहुंचकर वहां धारा 82 के तहत इश्तिहार चिपकाया। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि यदि आरोपी एक महीने के भीतर न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता, तो अगला कदम धारा 83 के तहत कुर्की-जप्ती की कार्रवाई होगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अंतिम कानूनी चेतावनी है। इसके बाद आरोपी की चल-अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा।

पुलिस की निगरानी जारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सुरक्षा एजेंसियां तकनीकी निगरानी भी कर रही हैं। रांची सहित आसपास के जिलों में पुलिस की विशेष टीम निगरानी बनाए हुए है। प्रशासन ने लोगों से यह भी अपील की है कि अगर किसी को आरोपी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram