Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | अबुआ साथी पोर्टल पर आए शिकायतों की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
#Trending

अबुआ साथी पोर्टल पर आए शिकायतों की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

नोडल पदाधिकारी संजय भगत ने अधिकारियों को शिकायतों के प्रति जवाबदेह रहने को कहा
By Muzaffar HussainMay 17, 2025Updated:May 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : रांची जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु शुरू किए गए अबुआ साथी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की शनिवार को समीक्षा की गई। यह बैठक उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों को गंभीरता से लेने और जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता नोडल पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (आईटीडीए) संजय भगत ने की। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ), अंचल अधिकारियों (सीओ) और जिलास्तरीय वरीय अधिकारियों से संवाद किया।

विभागवार की गई शिकायतों की समीक्षा

बैठक में श्री भगत ने विभागवार प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण करते हुए बताया कि कुछ अधिकारियों के लॉगिन में अब भी कई शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के स्पष्ट निर्देश हैं कि अबुआ साथी पोर्टल पर दर्ज की गई प्रत्येक शिकायत की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और शिकायतों का समाधान समयबद्ध ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “जो अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतते हैं, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए हर अधिकारी को नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए समाधान सुनिश्चित करना होगा।”

जवाबदेही और तकनीकी पारदर्शिता

अबुआ साथी पोर्टल को नागरिकों की शिकायतों के लिए एक प्रभावी और पारदर्शी मंच माना जा रहा है। इससे आम जनता सीधे प्रशासन से जुड़ पा रही है और सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो रहा है। श्री भगत ने कहा अबुआ साथी पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतें प्रशासनिक पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। बैठक के अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों को पुनः निर्देशित किया कि वे पोर्टल लॉगिन करें और लंबित शिकायतों का निष्पादन यथाशीघ्र करें अन्यथा उपायुक्त के दिशा-निर्देशों पर उनके विरुद्ध दंडनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Abua Sathi Portal Ranchi District Administration Ranchi Review Meeting ITDA Ranchi Grievance Redressal Jharkhand Grievance Redressal Portal Manjunath Bhajantri Deputy Commissioner Ranchi अबुआ साथी पोर्टल रांची आईटीडीए रांची शिकायत समाधान जिला प्रशासन रांची समीक्षा बैठक झारखंड शिकायत समाधान पोर्टल मंजूनाथ भजन्त्री उपायुक्त
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

पुश्तैनी सोना बेचने से पहले जानें टैक्स नियम, बिल क्यों है जरूरी

July 17, 2026

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.