Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»तिरंगा यात्रा में बोले योगी: ‘अगर कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं’
Uttar Pradesh

तिरंगा यात्रा में बोले योगी: ‘अगर कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं’

By Samsul HaqueMay 14, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

UP News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पूरे देश में निकाली जा रही ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम आवास से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की सैन्य ताकत और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने तीनों सेनाओं के जांबाज जवानों को इस सफल अभियान के लिए बधाई देते हुए कहा, “हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ते भी नहीं।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत की ओर जो उंगली उठाएगा, उसके जनाजे में रोने वाला भी कोई नहीं मिलेगा।

योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को एक विफल राष्ट्र बताते हुए उस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने 70-75 वर्षों में आतंकवाद के बीज बोए हैं और आज वह अपनी ही नीतियों का शिकार बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया ने देखा है कि पाकिस्तान में आतंकी जनाजों में वहां के नेता और सैन्य अधिकारी भी शामिल होते हैं, जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय भारत के लिए बेहद उज्ज्वल है, लेकिन इसके लिए हमें ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने सभी भारतवासियों से आह्वान किया कि एकजुट होकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य करें। योगी ने कहा, “तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा तिरंगे के सम्मान, सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक है।”

यह यात्रा सीएम आवास से शुरू होकर 1090 चौराहे तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। यात्रा में देशभक्ति के रंग देखने को मिले और वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.