फॉण्ट कनवर्टर NEW

पानीपत में पाक जासूस गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

India News: हरियाणा के पानीपत जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पुलिस ने एक पाकिस्तानी आतंकी संगठन के लिए जासूसी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौमान इलाही के रूप में हुई है, जो मूल रूप से

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: हरियाणा के पानीपत जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पुलिस ने एक पाकिस्तानी आतंकी संगठन के लिए जासूसी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौमान इलाही के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कैराना का निवासी है।

पुलिस जांच के अनुसार, नौमान पाकिस्तान में स्थित इकबाल नाम के एक आतंकी के संपर्क में था। वह पानीपत में अपनी बहन के घर, जो हौली कॉलोनी में रहती है, लंबे समय से रह रहा था और यहीं से देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। नौमान पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के माध्यम से भारत की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था।

बताया जा रहा है कि नौमान पहले सेक्टर 29 की एक फैक्टरी में काम करता था, बाद में वह रजनीश नामक व्यक्ति के संपर्क में आया, जो एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है। इसी के माध्यम से नौमान को सेक्टर 29 की एक कंबल फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली। यहां से वह सेना की मूवमेंट, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य गोपनीय जानकारियों को इकबाल नामक आतंकी तक पहुंचाता था।

पुलिस की सीआईए यूनिट द्वारा फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है। नौमान ने प्रारंभिक पूछताछ में यह भी स्वीकार किया है कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह कई महीनों से पाकिस्तान के आतंकियों के सीधे संपर्क में है। उसके मोबाइल फोन से कई संदिग्ध डेटा और संवाद मिलने की बात सामने आई है।

सीआईए निरीक्षक संदीप के अनुसार, जांच जारी है और पूछताछ पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram