फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

तिरंगा यात्रा में बोले योगी: ‘अगर कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं’

UP News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पूरे देश में निकाली जा रही ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम आवास से यात्रा को

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

UP News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पूरे देश में निकाली जा रही ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम आवास से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की सैन्य ताकत और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने तीनों सेनाओं के जांबाज जवानों को इस सफल अभियान के लिए बधाई देते हुए कहा, “हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ते भी नहीं।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत की ओर जो उंगली उठाएगा, उसके जनाजे में रोने वाला भी कोई नहीं मिलेगा।

योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को एक विफल राष्ट्र बताते हुए उस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने 70-75 वर्षों में आतंकवाद के बीज बोए हैं और आज वह अपनी ही नीतियों का शिकार बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया ने देखा है कि पाकिस्तान में आतंकी जनाजों में वहां के नेता और सैन्य अधिकारी भी शामिल होते हैं, जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय भारत के लिए बेहद उज्ज्वल है, लेकिन इसके लिए हमें ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने सभी भारतवासियों से आह्वान किया कि एकजुट होकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य करें। योगी ने कहा, “तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा तिरंगे के सम्मान, सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक है।”

यह यात्रा सीएम आवास से शुरू होकर 1090 चौराहे तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। यात्रा में देशभक्ति के रंग देखने को मिले और वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram