फॉण्ट कनवर्टर NEW

नई नवेली दुल्हन शादी के जोड़े में मंडप से उठ सीधे पहुंची परीक्षा देने

Jharkhand News: शादी के मंडप से उठ कर नई नवेली दुल्हन सीधे परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंच गई। देर रात में शादी सम्पन्न हुई और जल्दी विदाई की रस्म पूरी करा दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर सीधे परीक्षा केंद्र आरके महिला कॉलेज पहुंचा। जहां नई

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: शादी के मंडप से उठ कर नई नवेली दुल्हन सीधे परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंच गई। देर रात में शादी सम्पन्न हुई और जल्दी विदाई की रस्म पूरी करा दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर सीधे परीक्षा केंद्र आरके महिला कॉलेज पहुंचा। जहां नई नवेली दुल्हन ने अपने सुनहरे भविष्य के लिये अपनी परीक्षा दी।

गिरिडीह के आरके महिला कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र में शादी के लाल जोड़े में सिंदूर से भरी मांग में नई नवेली दुल्हन एग्जाम दे रही थी, तो दूल्हा बाहर उसका इंतजार कर रहा था। लोगों ने दूल्हे और उसके पूरे परिवार के इस काम की खूब सराहना की। बता दें कि गिरिडीह जिलान्तर्गत बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा के रहने वाले राजकुमार यादव की बेटी पूजा कुमारी बीए सेमेस्टर 1 की छात्रा है और उसकी शादी गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के धारियाडीह निवासी विकास यादव से 9 मई को सम्पन्न हुई।

शादी की अगली सुबह 10 मई को उसकी परीक्षा निर्धारित थी। 9 मई की रात उसकी बारात आई। देर रात से लेकर 10 मई की अहले सुबह तक शादी की रस्में पूरी हुई। शादी सम्पन्न होने के दौरान पूजा ने दूल्हे विकास यादव से परीक्षा देने की बात कही। जिसके बाद दूल्हा समेत पूजा के ससुराल वाले जल्दी जल्दी विदाई की रस्म पूरी कराया। अपनी दुल्हन की विदाई करा दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचा। शादी के जोड़े में दुल्हन जब परीक्षा देने पहुंची तो वहां का नजारा देखने लायक था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram