Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला आरक्षण विधेयक पर PM मोदी बोले- ‘हर रुकावट खत्म करके रहेंगे’

नई दिल्ली में शनिवार दोपहर सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट साझा कर पीएम नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को 33% महिला आरक्षण देने का अडिग संकल्प दोहराया।

modi 1

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक लाने की तैयारियों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि वे ‘नारी शक्ति’ से किए गए अपने वादे को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। शनिवार दोपहर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा हौसला बुलंद है, हिम्मत अटूट है और इरादा भी अडिग है।

पुराना वीडियो साझा कर नारी शक्ति को दिलाया भरोसा

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि हमने अपनी ‘नारी शक्ति’ से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने महिला आरक्षण से जुड़ा अपना एक पुराना वीडियो संदेश भी साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है और वर्षों से वह भी इसके लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि कितनी ही महिलाओं और बहनों ने पत्रों और मुलाकातों के जरिए यह विषय उनके सामने उठाया है।

विरोध करने वाली पार्टियों को दिया कड़ा संदेश

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें देश की 100 प्रतिशत नारी शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने देश की हर महिला को विश्वास दिलाते हुए कहा कि सरकार महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करके रहेगी। विरोधियों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से कभी रोक नहीं पाएंगी, बस वक्त का इंतजार है।

कैबिनेट ने दी है परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को मंजूरी

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को मंजूरी दी गई थी। इन विधेयकों के संसद से पारित होने के बाद सभी राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि होगी और वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित हो सकेगा।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें