गाड़ियों के कम माइलेज और इंजन से जुड़ी लगातार शिकायतों के बीच कर्नाटक में पेट्रोल में एथेनॉल की तय सीमा से अधिक मिलावट का एक बड़ा मामला सामने आया है। राज्य सरकार ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के बेंगलुरु स्थित टर्मिनल को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब तलब किया है। राज्य के 7 जिलों से लिए गए 14 पेट्रोल सैंपलों की जांच में 11 सैंपलों में एथेनॉल की मात्रा 20 प्रतिशत की निर्धारित सीमा से कहीं अधिक पाई गई है।
बेंगलुरु टर्मिनल के मास फ्लो मीटर में पकड़ी गई बड़ी गड़बड़ी
यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर
कर्नाटक के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री के मुताबिक, राज्य के लीगल मेट्रोलॉजी विभाग ने 25 नवंबर को बेंगलुरु के देवनागोंथी स्थित आईओसी टर्मिनल का औचक निरीक्षण किया था। इस जांच के दौरान पेट्रोल और एथेनॉल की आपूर्ति मापने वाले मास फ्लो मीटरों में गंभीर गड़बड़ी सामने आई। जांच में पाया गया कि एथेनॉल की सप्लाई में हर 3,000 लीटर पर 14 लीटर अधिक मात्रा दर्ज की जा रही थी, जबकि पेट्रोल की सप्लाई में इतनी ही मात्रा पर 4 से 6 लीटर की कमी मिली। एक अन्य मीटर में भी प्रति 3,000 लीटर पर 3 लीटर अतिरिक्त एथेनॉल जाने की पुष्टि हुई। सरकार ने इसे मानकों का उल्लंघन मानते हुए जांच पूरी होने तक इन मीटरों का उपयोग तुरंत रोकने का निर्देश दिया है।
लैब जांच में 31.2 प्रतिशत तक मिला एथेनॉल, गाड़ियों के इंजन को खतरा
यह मामला केवल टर्मिनल के मीटरों तक सीमित नहीं है। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने 7 जिलों के पेट्रोल पंपों से 14 सैंपल जुटाकर एनएबीएल मान्यता प्राप्त लैब में परीक्षण कराया था। इसमें 11 सैंपलों में एथेनॉल का स्तर 20 प्रतिशत से ज्यादा निकला। आईओसी के एक सैंपल में सर्वाधिक 31.2 प्रतिशत एथेनॉल पाया गया, जबकि कई अन्य सैंपलों में यह मात्रा 25 से 30 प्रतिशत के बीच रही। कुल सैंपलों में एथेनॉल का स्तर 13.5 प्रतिशत से 31.2 प्रतिशत तक दर्ज किया गया। गौरतलब है कि ई20 पेट्रोल में एथेनॉल की अधिकतम सीमा 20 प्रतिशत तय है। राज्य सरकार ने चिंता जताई है कि तय सीमा से अधिक एथेनॉल होने से वाहनों का माइलेज घटने के साथ उनके इंजन और पुर्जों को नुकसान पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें: गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक
तेल कंपनियों ने खारिज किए आंकड़े, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल
दूसरी तरफ, आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी सरकारी तेल कंपनियों ने कर्नाटक सरकार के इन जांच नतीजों पर कड़ा ऐतराज जताया है। तेल कंपनियों का दावा है कि राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़े निर्धारित तकनीकी और कानूनी प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं हैं। फिलहाल, पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा और जांच की विश्वसनीयता को लेकर राज्य सरकार और सरकारी तेल कंपनियों के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
संबंधित खबरें
- भारत महिला आरक्षण विधेयक पर PM मोदी बोले- ‘हर रुकावट खत्म करके रहेंगे’
- भारत कभी लाल, कभी पीली साड़ी तो कभी सलवार-सूट…एक महिला ने भरे 3 पर्चे , फिर हुआ सियासी खेल!
- भारत परिसीमन विधेयक को मिली कैबिनेट की मंजूरी, संसद के विशेष सत्र में होगा पेश
- भारत अब त्योहारों का इंतजार नहीं! बिहार के 13 जिलों से दिल्ली के लिए शुरू हुई नियमित बस सेवा










