Skip to content
Log In
रांची में महिला सशक्तीकरण की पहल, 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये खेलो इंडिया अस्मिता वुशु टूर्नामेंट में रांची का जलवा, तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम गुरु नानक जयंती पर गूंजे भजन-कीर्तन, मानवता और सेवा का दिया संदेश शिक्षा से मजबूत होगा आदिवासी समाज, CM हेमंत सोरेन ने युवाओं से की अपील रांची में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया बंदोई पर्व बागवानी करने वालों को सरकार देगी 2 लाख, मंत्री विजय सिन्हा ने बताई पूरी योजना बिहार में छोटा मकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले, नक्शे का झंझट खत्म! जानें नए नियम

CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय लॉन बॉल्स टीम के खिलाड़ियों और कोच ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 से 18 नवंबर 2026 तक खेली गई तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम की 2-1 से जीत पर सभी को बधाई दी।

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय लॉन बॉल्स टीम के खिलाड़ियों और कोच ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 से 18 नवंबर 2026 तक खेली गई तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम की 2-1 से जीत पर सभी को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत, प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी उपलब्धि से देश और झारखंड का मान बढ़ा है।

यह भी पढ़ें: रांची में महिला सशक्तीकरण की पहल, 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर झारखंड को गर्व

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने अपनी सफलता से राज्य का सम्मान बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका प्रदर्शन दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनकी मेहनत की सराहना की।

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड के खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

रेशमा कुमारी समेत कई खिलाड़ी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी रेशमा कुमारी, सुनील बहादुर, दिनेश कुमार और टीम के कोच मधुकांत पाठक शामिल थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया अस्मिता वुशु टूर्नामेंट में रांची का जलवा, तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *