Skip to content
Log In
CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम गुरु नानक जयंती पर गूंजे भजन-कीर्तन, मानवता और सेवा का दिया संदेश शिक्षा से मजबूत होगा आदिवासी समाज, CM हेमंत सोरेन ने युवाओं से की अपील रांची में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया बंदोई पर्व बागवानी करने वालों को सरकार देगी 2 लाख, मंत्री विजय सिन्हा ने बताई पूरी योजना बिहार में छोटा मकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले, नक्शे का झंझट खत्म! जानें नए नियम महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई

रांची में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया बंदोई पर्व

खड़िया सरना विकास समिति की ओर से मंगलवार को बरियातू स्थित घुमकुड़िया में बंदोई (सोहराय परब) पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और पहचान से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों और युवक-युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रांची। खड़िया सरना विकास समिति की ओर से मंगलवार को बरियातू स्थित घुमकुड़िया में बंदोई (सोहराय परब) पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और पहचान से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों और युवक-युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष प्रो. बंधु भगत ने बंदोई पर्व के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह खड़िया समाज का प्रमुख त्योहार है, जिसे कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित

गाय की पूजा का विशेष महत्व

प्रो. मेरिकल टेटे ने खड़िया समाज की परंपराओं और मान्यताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खड़िया समाज में गाय का विशेष महत्व है। मान्यता है कि पूर्वज गाय की पूंछ पकड़कर गंगा नदी पार करते हुए छोटानागपुर पहुंचे थे। इसी कारण समाज में गाय को माता मानकर पूजा की जाती है। इस दिन पशुधन की भी विशेष पूजा होती है।

फैशन शो में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

पर्व के अवसर पर बच्चों के लिए आदिवासी संस्कृति पर आधारित फैशन शो आयोजित किया गया। इसमें अनीमा केरकेटा ने पहला और अरनव कुल्लू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

खड़िया भाषा पर क्विज प्रतियोगिता

युवक-युवतियों के लिए खड़िया भाषा पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी हुई। इसका संचालन बासिल कीड़ों ने किया। रांची खड़िया महासभा के महासोहोर कुलभूषण डुंगडुंग ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता व आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें: रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम

कार्यक्रम का समापन योगी खड़िया के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में रांची खड़िया महासभा के सदस्यों और समाज के कई लोगों ने सहयोग किया। इसकी जानकारी महासभा की मीडिया प्रभारी अणिमा बाअ: ने दी।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *