Skip to content
Log In
झगड़ा खत्म, लेकिन बातचीत बंद! पति-पत्नी के बीच की खामोशी ऐसे करें दूर सुबह-सुबह भूकंप से दहला झारखंड, अपार्टमेंट छोड़ खुले मैदान में पहुंचे लोग सर्दियों में चेहरे की चमक पड़ गई फीकी? रात में सोने से पहले लगाएं ये 5 चीजें RSS के संगठन में बड़ा फेरबदल, धनबाद अब देवघर संभाग के अधीन होगा डीसी और एसएसपी ने अचानक घाघीडीह जेल में मारा छापा, दो घंटे तक चली जांच स्कूल बस हादसे में चार छात्रों की मौत, गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया आधी रात आग का गोला बना ट्रक, केबिन में जिंदा जला चालक; सुबह मिला नर कंकाल गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद, NSE और BSE में आज नहीं होगा कारोबार सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 10 ग्राम गोल्ड 1,500 रुपये तक महंगा पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं भाजपा और अकाली दल, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

सर्दियों में चेहरे की चमक पड़ गई फीकी? रात में सोने से पहले लगाएं ये 5 चीजें

सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा को नमी देने व सुबह प्राकृतिक निखार पाने के लिए रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल, विटामिन-ई, घी, रोजहिप ऑयल और ग्लिसरीन-गुलाबजल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सर्दियों में त्वचा रूखी, बेजान और डल दिखने लगती है। ऐसे में एलोवेरा जेल सहित कुछ खास चीजें लगाकर सोने से सुबह आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो दिखता है। यहां जानें रात में क्या लगाने से आपकी स्किन चमकदार, सॉफ्ट और हेल्दी बन जाएगी।

एलोवेरा जेल और विटामिन-ई तेल का प्रयोग

एलोवेरा जेल रातभर का एक नैचुरल मॉइस्चराइजर है, जो सूखी त्वचा में गहरी नमी भरकर उसे हेल्दी ग्लो देता है। चेहरे को हल्के फेसवॉश से साफ करें और पतली लेयर में एलोवेरा जेल लगाएं। इसे रातभर लगा रहने दें। सुबह उठकर चेहरा धोएं, स्किन बेहद सॉफ्ट, फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगी। वहीं, विटामिन-ई ऑयल त्वचा की गहराई तक जाकर उसे रिपेयर करता है और नेचुरल डीप ग्लो लाता है। कैप्सूल को फोड़कर 2-3 बूंद चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। यह खासकर ड्राई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि यह त्वचा में नमी लॉक कर पूरे चेहरे को मुलायम और चमकदार बना देता है।

यह भी पढ़ें: झगड़ा खत्म, लेकिन बातचीत बंद! पति-पत्नी के बीच की खामोशी ऐसे करें दूर

घी से त्वचा को मिलेगा गहरा पोषण

घी सर्दियों में त्वचा को ग्लास जैसा ग्लो देने वाला एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। इसकी नैचुरल फैटी एसिड्स स्किन को गहराई से पोषण देते हैं और ड्रायनेस तुरंत दूर करते हैं। बस एक चुटकी घी लेकर चेहरे पर हल्का मसाज करें और 15 मिनट बाद टिश्यू से थोड़ा ब्लोट कर दें। रातभर स्किन इसे अच्छी तरह सोख लेती है, जिससे सुबह चेहरा मुलायम, चमकदार और ग्लोइंग दिखता है।

रोजहिप ऑयल से दाग-धब्बों में राहत

रोजहिप ऑयल रात में लगाने के लिए एक शानदार स्किन केयर ऑयल माना जाता है। यह त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है, दाग-धब्बों को हल्का करता है और एंटी-एजिंग में भी बेहतरीन काम करता है। बस 2-3 बूंद रोजहिप ऑयल लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें और रातभर लगा रहने दें। इससे स्किन मॉइस्चराइज, चमकदार और यूथफुल दिखाई देती है।

ग्लिसरीन और गुलाबजल का असरदार होम सीरम

ग्लिसरीन और गुलाबजल एक आसान और प्रभावी होम सीरम है, जो खासकर सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए वरदान माना जाता है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच ग्लिसरीन में 2 चम्मच गुलाबजल मिलाएं और रात में चेहरे पर लगाएं। यह स्किन को गहराई तक हाइड्रेट करता है और सुबह त्वचा बेहद मुलायम, चमकदार और प्लंप दिखती है।

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा और दान का सही समय

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *