Skip to content
Log In
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ रामगढ़ जिले के पतरातू पहुंचे। यहां होटल पर्यटन विहार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ रामगढ़ जिले के पतरातू पहुंचे। यहां होटल पर्यटन विहार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

यह शादी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक विपिन रजक की बेटी हर्षा की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने वर-वधू को शादी की बधाई दी और उनके खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू

विपिन रजक के परिवार से की मुलाकात

शादी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस अवर निरीक्षक विपिन रजक और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को इस खुशी के मौके पर बधाई दी और अपनी शुभकामनाएं दीं।

नवदंपति के सुखी जीवन की कामना की

मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *