फॉण्ट कनवर्टर NEW

गंगा पर नीतीश सेतु से लेकर बिजली घर तक, बिहार को 34,470 करोड़ की सौगात देंगे PM

पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले का दौरा करेंगे, जहां वे 4,280 करोड़ की लागत से बने 'नीतीश सेतु' समेत कुल 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार का दौरा करेंगे। दोपहर लगभग 1:15 बजे पीएम वैशाली जिले में ‘नीतीश सेतु’ का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग 2 बजे वह वैशाली में लगभग 34,470 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे तथा कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

Read more: 21 नवंबर को बिहार आ रहे PM मोदी, NDA सरकार के एक साल पर होगा बड़ा आयोजन

इस अवसर पर वह एक विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क संपर्क, ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचा, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं, जिनका उद्देश्य पूरे राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार लाना है।

गंगा नदी पर बने भव्य ‘नीतीश सेतु’ का लोकार्पण

पीएम गंगा नदी पर बने ‘नीतीश सेतु’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह एक एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टेयड पुल है, जिसे लगभग 4,280 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। 19.7 किलोमीटर लंबी यह परियोजना पटना जिले में एनएच-22 पर स्थित कच्ची दरगाह को वैशाली जिले में एनएच-322 पर स्थित ‘बिदूपुर’ से जोड़ती है, जिसमें 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर लंबी एप्रोच सड़कें शामिल हैं।

Read more: गंगा महासेतु के ‘नीतीश सेतु’ नामकरण पर बोले मंत्री श्रवण कुमार- ऐतिहासिक सम्मान

यह पुल गंगा नदी को पार करने के लिए एक महत्वपूर्ण अतिरिक्त मार्ग प्रदान करेगा, जिससे मौजूदा महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा और उत्तर व दक्षिण बिहार के बीच यात्रा का समय घटेगा। इससे विशेष रूप से राघोपुर दियारा के निवासियों को लाभ होगा और कृषि व औद्योगिक सामानों की आवाजाही आसान बनेगी।

15,600 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की कई प्रमुख बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रमुख सड़क परियोजनाओं में एनएच-19 के औरंगाबाद-चोरदाहा खंड को छह-लेन का बनाना, एनएच-227एफ का चोरमा-बैरागनिया खंड और एनएच-327 का उमागांव-सहरसा खंड शामिल हैं।

Read more: PM मोदी 20 नवंबर को आएंगे बिहार, सकरी-रैयाम चीनी मिल की रखेंगे आधारशिला

ऊर्जा क्षेत्र में पीएम 1,320 मेगावाट की बक्सर थर्मल पावर परियोजना की यूनिट-2 (660 मेगावाट) तथा 1,130 करोड़ रुपए से अधिक की आरडीएसएस लॉस रिडक्शन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त नहरों और तटबंधों की मरम्मत, नवादा के फुलवरिया बांध पर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट, कहलगांव में सीवरेज विकास तथा शैक्षणिक संस्थानों, आवासीय विद्यालयों, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि, खेल और लोक प्रशासन से जुड़ी इमारतों का भी उद्घाटन किया जाएगा।

14,450 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, ई-बसें और गृह प्रवेश

पीएम लगभग 14,450 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनमें 3,800 करोड़ रुपए की लागत से एनएच-139डब्ल्यू के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड को चार-लेन बनाना और लगभग 3,350 करोड़ रुपए की पीरपैंती सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (3 x 800 मेगावाट) के लिए ‘पावर इवैक्यूएशन’ परियोजना प्रमुख हैं।

वे बेगूसराय, बिहारशरीफ, पूर्णिया, हाजीपुर, मोतिहारी, दानापुर, खगड़िया, समस्तीपुर, बोधगया, सीतामढ़ी और सहरसा सहित अन्य शहरी क्षेत्रों में सीवरेज और जलापूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही पीएम 100 पीएम-ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे और पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत 26,900 से अधिक लाभार्थियों के लिए ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram