फॉण्ट कनवर्टर NEW

JDU ने धर्मेंद्र तिवारी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड और बंगाल में मजबूत करेंगे संगठन

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव सह पश्चिम बंगाल प्रभारी बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने शुक्रवार को पटना में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा से मुलाकात की। इस दौरान

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव सह पश्चिम बंगाल प्रभारी बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने शुक्रवार को पटना में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। वह जल्द ही नीतीश कुमार और युवा नेता निशांत कुमार से भी मुलाकात करेंगे।

झारखंड और बंगाल में संगठन मजबूत करने पर जोर

धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। झारखंड और पश्चिम बंगाल में JDU संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। दोनों राज्यों के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन का विस्तार किया जाएगा और नए लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

सरयू राय को बताया अपना आदर्श

उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और वरिष्ठ नेता सरयू राय को अपना आदर्श बताया। धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि उन्हें सरयू राय का मार्गदर्शन मिलता रहा है। उनके अनुभव और विचारों से प्रेरणा लेकर झारखंड में पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के विचारों को भी आगे बढ़ाएंगे।

युवाओं और रोजगार के मुद्दे उठाएंगे

धर्मेंद्र तिवारी ने झारखंड में युवाओं की अनदेखी और भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, शिक्षा और बेहतर अवसर मिलना चाहिए। पार्टी बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना पार्टी की प्राथमिकता होगी।

दोनों राज्यों में मजबूत होगी JDU

धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल में JDU आम लोगों की आवाज बनेगी। जनता की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की नीतियों, सुशासन और विकास के विचारों को लोगों तक पहुंचाकर दोनों राज्यों में पार्टी को मजबूत राजनीतिक विकल्प बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram