फॉण्ट कनवर्टर NEW

CM योगी की मां के निधन पर भावुक हुए CM सम्राट, X पर लिखी ऐसी बात जिसने छू लिया दिल!

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा शोक, कहा- 'मां का जाना अपूरणीय क्षति, कभी नहीं भर सकती यह रिक्तता'
बिहार एआई नीति 2026: सीएम सम्राट चौधरी

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद समाचार पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

सोशल मीडिया ‘X’ के जरिए व्यक्त की संवेदना

सीएम सम्राट चौधरी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट की है।

अपने शोक संदेश में सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा:

“उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे मूल्यवान निधि है। उनका जाना एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी रिक्तता कभी नहीं भरी जा सकती। दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं।”

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

सीएम सम्राट चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस असहनीय दुख को सहने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

गौरतलब है कि श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन के बाद से ही देश के तमाम बड़े नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram