फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

10 हजार रुपये लेते ही पकड़ा गया होमगार्ड कार्यालय का मुंशी, ACB ने बिछाया था जाल

पलामू जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कार्यालय में तैनात मुंशी साकेश कुजूर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह होमगार्ड में ड्यूटी लगाने के बदले लोगों से

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

पलामू: पलामू जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कार्यालय में तैनात मुंशी साकेश कुजूर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह होमगार्ड में ड्यूटी लगाने के बदले लोगों से पैसे की मांग कर रहा था।

ड्यूटी लगाने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मुंशी साकेश कुजूर पर कई लोगों से होमगार्ड में ड्यूटी दिलाने के एवज में 10-10 हजार रुपये मांगने का आरोप है। इस मामले में एक व्यक्ति ने एसीबी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतकर्ता ने बताया था कि होमगार्ड में ड्यूटी देने के बदले उससे रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई गई।

पैसे लेते ही ACB ने किया गिरफ्तार

तय योजना के अनुसार, जैसे ही मुंशी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लिए, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस कार्रवाई के बाद होमगार्ड कार्यालय में हड़कंप मच गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram