फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

पलामू में युवती की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस ने माता-पिता को किया गिरफ्तार

जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान अफसाना परवीन के रूप में हुई है। उसकी बहन ने दोनों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

पलामू: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान अफसाना परवीन के रूप में हुई है। उसकी बहन ने दोनों पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

बहन ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मृतका की बहन अजमेरी बीबी ने 4 नवंबर को हुसैनाबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि अफसाना के पिता रहुफ अंसारी और सौतेली मां जूही परवीन उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करते थे।

शिकायत के अनुसार, 3 नवंबर की रात करीब 11 बजे अफसाना ने अपनी बहन को फोन कर घर में हो रही मारपीट और प्रताड़ना की जानकारी दी थी। उसने अपनी परेशानी के बारे में बहनोई को मोबाइल पर संदेश भी भेजा था।

अगले दिन अफसाना की मौत की खबर मिलने से परिवार और गांव के लोग सदमे में आ गए।

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

हुसैनाबाद के एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 223/26 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 35(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहम्मदाबाद निवासी 50 वर्षीय रहुफ अंसारी और उनकी 35 वर्षीय पत्नी जूही परवीन के रूप में हुई है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घरेलू हिंसा की सूचना पुलिस को देने की अपील

पलामू पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसी घटनाओं को गंभीरता से लें। यदि कोई व्यक्ति आत्महत्या करने की बात कहता है, तो उसे अकेला न छोड़ें और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।

read more ; ‘जोहार मारांग बुरू’ के जयकारों से गूंजा मधुबन, महासम्मेलन में पहुंचे CM हेमंत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram