फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब AI का जलवा, ChatGPT से आसान होंगे काम

राज्य के सरकारी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में AI के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Patna: राज्य के सरकारी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दिशा में शिक्षा विभाग ने पहल करते हुए राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को पत्र जारी किया है। विभाग ने विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कार्यों में AI तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया है।

समय की बचत और कामकाज में आसानी

पत्र में कहा गया है कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया में शिक्षा के क्षेत्र में AI का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इसके माध्यम से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि कामकाज को आसान और व्यवस्थित बनाने में भी मदद मिलती है। साथ ही, तकनीकी प्रगति के साथ कार्यक्षमता बढ़ाने में भी AI की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

इन AI टूल्स का होगा उपयोग

पत्र में जिला स्तर पर विभागीय योजनाओं और विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों की निगरानी एवं समीक्षा में भी AI के उपयोग पर जोर दिया गया है। इसके लिए चैटजीपीटी और क्लाउड जैसे AI आधारित एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन तकनीकी माध्यमों से विभागीय कार्यों के निष्पादन, सूचनाओं के विश्लेषण और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक सुगम बनाया जा सकता है।

प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी बनाना उद्देश्य

शिक्षा विभाग का मुख्य उद्देश्य AI के माध्यम से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को सरल, सुगम और प्रभावी बनाना है। इसी कड़ी में सभी जिलों को AI के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके व्यावहारिक इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram