Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | छात्राओं ने अश्लील व्यवहार पर शिक्षक को चप्पल से पीटा, जानें कहां का मामला
Jharkhand

छात्राओं ने अश्लील व्यवहार पर शिक्षक को चप्पल से पीटा, जानें कहां का मामला

By Samsul HaqueMay 6, 2025Updated:May 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro News: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नैनाटांड़ में गुरु-शिष्या के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षक कुंजलाल राम पर छात्राओं ने अश्लील भाषा का प्रयोग करने और ‘बैड टच’ करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

छात्राओं ने जब इस घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी, तो वे आक्रोशित हो उठे। अभिभावक ग्रामीणों के साथ मिलकर विद्यालय पहुंच गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

क्या है मामला?

छात्राओं के अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षक कुंजलाल राम उनकी बेटियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे और उनकी मां का मोबाइल नंबर भी मांगते थे। इसके अलावा, शिक्षक पर बच्चियों को गलत तरीके से छूने यानी ‘बैड टच’ करने का भी गंभीर आरोप है। अभिभावकों ने मांग की है कि ऐसे शिक्षक को तत्काल प्रभाव से विद्यालय से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

विद्यालय में हंगामे के दौरान, आरोपी शिक्षक कुंजलाल राम ने ग्रामीणों और अभिभावकों के सामने आकर छात्राओं और उनके परिजनों से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न करने का वादा किया। हालांकि, छात्राओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने शिक्षक को चप्पलें मार दीं। अंततः, अभिभावकों ने ग्रामीणों की सहमति से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका को एक लिखित आवेदन सौंपा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
bad touch beaten by girl students Bokaro demand for action education news Gomia jharkhand news Kunjlal Ram Nainatand School obscene behaviour parents protest safety of girl students school ruckus school safety Teacher attacked teacher misbehaviour अभिभावकों का प्रदर्शन अश्लील व्यवहार कार्रवाई की मांग कुंजलाल राम गोमिया छात्राओं की सुरक्षा छात्राओं ने पीटा झारखंड समाचार नैनाटांड़ स्कूल बैड टच बोकारो विद्यालय सुरक्षा शिक्षक दुर्व्यवहार शिक्षक पर हमला शिक्षा समाचार स्कूल हंगामा
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.