फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का पर्दाफाश, पंचायत सचिव समेत 5 गिरफ्तार

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत मटियाबांधी पंचायत में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जिसमें हजारों फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने संयुक्त रूप से प्रेस

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत मटियाबांधी पंचायत में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जिसमें हजारों फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में इस घोटाले की जानकारी दी।

यह मामला तब सामने आया जब शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत स्कूलों में बीपीएल श्रेणी के बच्चों के नामांकन के लिए जमा किए गए दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में पता चला कि जनवरी 2023 से अब तक पंचायत से जारी 4567 जन्म प्रमाण पत्रों में से 4281 प्रमाण पत्र फर्जी हैं।

इस मामले में सबसे पहले मटियाबांधी पंचायत सचिव सुनील महतो और प्रज्ञा केंद्र संचालक (वीएलई) सपन महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच में सामने आया कि पंचायत सचिव की लॉगिन आईडी का उपयोग कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए, जिनका उपयोग सिर्फ स्कूल नामांकन में ही नहीं, बल्कि अन्य सरकारी योजनाओं जैसे आवास, राशन कार्ड, और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाओं के लिए भी किया गया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुनील महतो, सपन महतो, शिवम डे, हरिश प्रमाणिक और आरिफ आलम को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे सीपीयू, लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने में होता था।

जिला प्रशासन ने इस घोटाले को गंभीरता से लेते हुए सभी प्रखंडों में इसी प्रकार की जांच शुरू करने का आदेश दिया है। साथ ही, जिन विभागों में इन प्रमाण पत्रों का उपयोग किया गया है, उन्हें सूचित कर दिया गया है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram