फॉण्ट कनवर्टर NEW

छात्राओं ने अश्लील व्यवहार पर शिक्षक को चप्पल से पीटा, जानें कहां का मामला

Bokaro News: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नैनाटांड़ में गुरु-शिष्या के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षक कुंजलाल राम पर छात्राओं ने अश्लील भाषा का प्रयोग करने और ‘बैड टच’

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नैनाटांड़ में गुरु-शिष्या के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षक कुंजलाल राम पर छात्राओं ने अश्लील भाषा का प्रयोग करने और ‘बैड टच’ करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

छात्राओं ने जब इस घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी, तो वे आक्रोशित हो उठे। अभिभावक ग्रामीणों के साथ मिलकर विद्यालय पहुंच गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

क्या है मामला?

छात्राओं के अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षक कुंजलाल राम उनकी बेटियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे और उनकी मां का मोबाइल नंबर भी मांगते थे। इसके अलावा, शिक्षक पर बच्चियों को गलत तरीके से छूने यानी ‘बैड टच’ करने का भी गंभीर आरोप है। अभिभावकों ने मांग की है कि ऐसे शिक्षक को तत्काल प्रभाव से विद्यालय से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

विद्यालय में हंगामे के दौरान, आरोपी शिक्षक कुंजलाल राम ने ग्रामीणों और अभिभावकों के सामने आकर छात्राओं और उनके परिजनों से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न करने का वादा किया। हालांकि, छात्राओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने शिक्षक को चप्पलें मार दीं। अंततः, अभिभावकों ने ग्रामीणों की सहमति से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका को एक लिखित आवेदन सौंपा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram