फॉण्ट कनवर्टर NEW

केचकी रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, लोगों ने दिया धरना

बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के केचकी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर धनबाद रेल मंडल के डीआरएम के नाम स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार : बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के केचकी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर धनबाद रेल मंडल के डीआरएम के नाम स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।

रांची-सासाराम इंटरसिटी के ठहराव की मांग

धरना दे रहे लोगों ने केचकी रेलवे स्टेशन पर रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के अप और डाउन दोनों दिशाओं में दो-दो मिनट के ठहराव की मांग की। उनका कहना है कि ट्रेन का ठहराव होने से आसपास के गांवों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

फुट ओवरब्रिज और अंडरपास बनाने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की भी मांग की। इसमें केचकी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण, कंचनपुर गांव में रेलवे पोल संख्या 269/17-18 के पास अंडरपास और केचकी ओरंगा नदी के गेट के पास अंडरपास बनाने की मांग शामिल है।

इसके अलावा केचकी ओरंगा गेट से मंगरा रेलवे स्टेशन तक रेलवे लाइन के दोनों ओर आवागमन के लिए पीसीसी सड़क बनाने की मांग की गई।

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धरना में शामिल लोगों ने कहा कि यदि अगले दो से तीन महीने के भीतर उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस दौरान अली हसन अंसारी, नंदकिशोर प्रजापति, अब्दुल सलाम अंसारी, फौजदार सिंह, मुखिया बुद्धेश्वर सिंह, हरेराम सिंह, देवेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह, विजय सिंह, राजेश्वर सिंह, श्यामली शर्मा, रूपाली देवी, लक्ष्मी प्रसाद, देवेंद्र कुमार सिंह चेरो, हजारी सिंह, उमाशंकर दयाल, उमेश प्रसाद सिंह और सूरजमल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram