फॉण्ट कनवर्टर NEW

खाटूश्यामजी जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा, 8 की मौत और 15 से अधिक घायल

राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीमलिया थाना क्षेत्र में भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुल से टकराई और करीब 15 फीट नीचे नाले में जा

अपनी भाषा में पढ़ें

राजस्थान : राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीमलिया थाना क्षेत्र में भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुल से टकराई और करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में करीब 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। टेंपो ट्रैवलर में 25 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

भोपाल से खाटूश्यामजी जा रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। यात्री अलग-अलग परिवारों से थे, लेकिन एक-दूसरे को जानते थे। यात्रा की योजना बनाने वाला व्यक्ति भी वाहन में सवार था। वह हादसे में घायल हो गया है और कोटा मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।

चालक को नींद आने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन चलाते समय चालक को नींद की झपकी आ गई होगी, जिससे टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

गंभीर घायलों का आईसीयू में इलाज

कोटा जिला प्रशासन के अनुसार, घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram