फॉण्ट कनवर्टर NEW

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

अररिया में एसएसबी 56वीं बटालियन ने भारत-नेपाल सीमा के पास कार्रवाई करते हुए नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 43.125 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई है। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक होंडा मोटरसाइकिल

अपनी भाषा में पढ़ें

अररिया : अररिया में एसएसबी 56वीं बटालियन ने भारत-नेपाल सीमा के पास कार्रवाई करते हुए नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 43.125 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई है। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

एसएसबी के अनुसार, विशेष गश्ती दल ने बौरहा वार्ड संख्या 9 में सीमा स्तंभ संख्या 196/03 के पास भारतीय क्षेत्र में नेपाल से आ रहे एक बाइक सवार को रोका। तलाशी के दौरान बाइक से अलग-अलग ब्रांड की 43.125 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के लालगंज टीलाठी निवासी 56 वर्षीय परमानंद सरदार के रूप में हुई है। वह पलट सरदार का पुत्र है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को शराब का कैरियर बताया। उसने शराब गांव के ही एक कारोबारी की होने की बात कही। हालांकि, मामले में आगे की जांच की जा रही है।

एसएसबी ने जब्त शराब और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को आगे की कार्रवाई के लिए अररिया मद्य निषेध विभाग को सौंप दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram