London: भारतीय यूट्यूबर ध्रुव राठी शुक्रवार देर रात ब्रिटेन की राजधानी लंदन पहुंच गए हैं। लंदन पहुंचते ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर लोगों से ब्रिटिश संसद के सामने एकत्र होने की अपील की। उन्होंने भारतीय समयानुसार शनिवार दोपहर लंदन के पार्लियामेंट स्क्वेयर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।
Read more: ध्रुव राठी विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में प्रदर्शन कर सकते हैं? जानें कानून
‘दुनिया देखे असलियत’, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुद्दा उठाने का दावा
London Protest against Vote chori, come to Gandhi’s statue in parliament square at 12pm! – dhruvrathee
अब फौरन में डंका बजने का वक्त आ गया है https://t.co/O51VIxYzoe
— Dhruv Rathee Satire (@DhruvRatheNx) October 17, 2026
ध्रुव राठी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कड़ा रुख अपनाते हुए लिखा कि अब समय आ गया है जब पूरी दुनिया लोकतंत्र के कथित हत्यारों और वोट चोरों की असलियत देखे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की जरूरत है। उन्होंने लंदन और आसपास मौजूद लोगों से शनिवार दोपहर 12 बजे पार्लियामेंट स्क्वेयर पर एकत्र होकर लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद करने को कहा।
Read more: जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में हड़कंप! दीपके-ध्रुव राठी समेत कई हिरासत में
दिल्ली में हिरासत के बाद लंदन का रुख
उल्लेखनीय है कि इससे पहले ध्रुव राठी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा 10 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे थे। हालांकि, जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया था। बाद में रिहा किए जाने पर ध्रुव राठी ने पुलिस पर उन्हें गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाने का आरोप लगाया था। अब भारत से रवाना होकर उन्होंने इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम को वैश्विक पटल पर उठाने की रणनीति बनाई है।




