फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में SIR कार्यों का जायजा, के. रवि कुमार ने निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया पर दिया जोर

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया और अधिकारियों को मतदाता सूची से जुड़े कार्य निष्पक्ष

अपनी भाषा में पढ़ें

चाईबासा/सरायकेला: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया और अधिकारियों को मतदाता सूची से जुड़े कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

युवाओं से मतदाता पंजीकरण के लिए आगे आने की अपील

इससे पहले के. रवि कुमार ने सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित अर्का जैन विश्वविद्यालय में ELC FEST 2026 के जिला स्तरीय ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन किया।

उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। साथ ही कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। युवा अपने आसपास के लोगों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए जागरूक करें।

मतदाता बनने की तीन जरूरी शर्तें बताईं

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता बनने के लिए तीन प्रमुख शर्तें हैं। व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, वह पात्र भारतीय नागरिक हो और संबंधित मतदान क्षेत्र का सामान्य निवासी हो।

उन्होंने कहा कि SIR के तहत सुनवाई की प्रक्रिया इन्हीं निर्धारित शर्तों के आधार पर पूरी की जा रही है। अधिकारियों को सभी नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

पात्र मतदाताओं का नाम नहीं छूटे : के. रवि कुमार

के. रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ ही, किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं होना चाहिए।

उन्होंने हेल्पडेस्क और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram