खूंटी: सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को अम्मापकना स्थित शिशु मंदिर में ‘मेरे सपनों का भारत’ और ‘अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार ने किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए विकसित भारत की अपनी कल्पना प्रस्तुत की।
चित्रांकन और नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश
कार्यक्रम में बच्चों ने विकसित भारत विषय पर चित्र बनाए। इसके अलावा नृत्य और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देश के विकास और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से बताया कि वे भविष्य में भारत को किस रूप में देखना चाहते हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
अतिथियों और शिक्षकों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गंदौरी गुड़िया, दीपक तिग्गा, रामधन साहू, राजू साहू, मनोज साहू और तुलसी हजाम मौजूद रहे। वहीं, विद्यालय के संचालक शिवशंकर साहू सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
इस दौरान अतिथियों और शिक्षकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया।




