Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

SIR कार्यों का निरीक्षण, के. रवि कुमार ने निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया पर दिया जोर

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया और अधिकारियों को मतदाता सूची से जुड़े कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

चाईबासा/सरायकेला: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया और अधिकारियों को मतदाता सूची से जुड़े कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

युवाओं से मतदाता पंजीकरण के लिए आगे आने की अपील

इससे पहले के. रवि कुमार ने सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित अर्का जैन विश्वविद्यालय में ELC FEST 2026 के जिला स्तरीय ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। साथ ही कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। युवा अपने आसपास के लोगों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए जागरूक करें।

मतदाता बनने की तीन जरूरी शर्तें बताईं

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता बनने के लिए तीन प्रमुख शर्तें हैं। व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, वह पात्र भारतीय नागरिक हो और संबंधित मतदान क्षेत्र का सामान्य निवासी हो।

उन्होंने कहा कि SIR के तहत सुनवाई की प्रक्रिया इन्हीं निर्धारित शर्तों के आधार पर पूरी की जा रही है। अधिकारियों को सभी नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

पात्र मतदाताओं का नाम नहीं छूटे : के. रवि कुमार

के. रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ ही, किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं होना चाहिए।

उन्होंने हेल्पडेस्क और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया।

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *