फॉण्ट कनवर्टर NEW

पूजा समितियों की समस्याओं को लेकर ADM धनंजय कुमार और SSP राकेश रंजन से मिले पदाधिकारी

दुर्गा पूजा को लेकर रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिला। समिति के वरीय उपाध्यक्ष लखपति कुमार साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम धनंजय कुमार और एसएसपी राकेश रंजन से मुलाकात कर पूजा समितियों की

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: दुर्गा पूजा को लेकर रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिला। समिति के वरीय उपाध्यक्ष लखपति कुमार साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम धनंजय कुमार और एसएसपी राकेश रंजन से मुलाकात कर पूजा समितियों की समस्याओं और जरूरी सुविधाओं को लेकर बातचीत की। साथ ही दोनों अधिकारियों को 19 अक्टूबर को होने वाले महाभंडारे में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

पूजा समितियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान लखपति कुमार साहू ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन की अहम भूमिका है। उन्होंने प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अधिकारियों का आभार जताया।

प्रतिनिधिमंडल ने पूजा पंडालों में जरूरी सरकारी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने और समितियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आग्रह किया।

एडीएम ने बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया भरोसा

लखपति कुमार साहू ने बताया कि एडीएम धनंजय कुमार ने पूजा समितियों को सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार पूजा पंडालों को पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

महाभंडारे में शामिल होंगे अधिकारी

श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा महाभंडारा आयोजन समिति की ओर से 19 अक्टूबर को महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने एडीएम धनंजय कुमार और एसएसपी राकेश रंजन को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने पर सहमति जताई है।

इस मौके पर भास्कर वर्मा, रंजीत कुमार, संदीप कुमार साहू, दौलत कुमार साहू, भोला केसरी, अमित कुमार लाल और देवरत्न कुमार समेत समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram