Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान का भव्य स्वागत, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

खूंटी: एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी निक्की प्रधान को सोमवार को खूंटी जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। इस मौके पर उनके सम्मान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक से समाहरणालय तक रोड शो निकाला गया। रोड शो के दौरान स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने निक्की प्रधान का जोरदार स्वागत किया।

समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीसी मो. जावेद हुसैन और उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने निक्की प्रधान को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके माता-पिता और शुरुआती कोच दशरथ महतो को भी सम्मान मिला।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

बिरसा मुंडा और जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रोड शो के दौरान निक्की प्रधान ने बिरसा कॉलेज परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बाजारटांड़ में जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में खूंटी जिला हॉकी के अध्यक्ष अशोक भगत भी मौजूद रहे।

युवाओं के लिए प्रेरणा हैं निक्की प्रधान : डीसी

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डीसी मो. जावेद हुसैन ने कहा कि निक्की प्रधान की उपलब्धि पूरे देश, झारखंड और खूंटी जिले के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता से जिले के बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि हर बच्चे में अलग-अलग प्रतिभा होती है। अभिभावकों और शिक्षकों को बच्चों की रुचि पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।

डीसी ने निक्की प्रधान से युवा खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा करने की अपील भी की, ताकि जिले के उभरते खिलाड़ी उनसे प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *