फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा पूजा को लेकर रांची नगर निगम की तैयारी तेज, नगर आयुक्त ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

दुर्गा पूजा 2026 को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शहर के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, लाइट, नालियों की सफाई और श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था का जायजा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: दुर्गा पूजा 2026 को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शहर के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, लाइट, नालियों की सफाई और श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को पूजा शुरू होने से पहले सभी जरूरी काम पूरे करने का निर्देश दिया।

कई पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

नगर आयुक्त ने सीएमपीडीआई, पंडरा महावीर मंदिर, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति धुर्वा, धुर्वा बस स्टैंड के पास स्थित पूजा पंडाल, वार्ड संख्या 48 और छप्पन सेठ समेत कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने पंडालों के आसपास सफाई, सड़क और रोशनी की व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

पूजा समितियों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान

निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों ने नगर आयुक्त को स्ट्रीट लाइट, स्टोन डस्ट और पेड़ों की छंटाई से जुड़ी समस्याएं बताईं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने का निर्देश दिया।

नगर आयुक्त ने कहा कि पंडालों के उद्घाटन से पहले सभी अधूरे काम पूरे कर लिए जाएं। इसके लिए निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलकर काम करने को कहा गया है।

पंडालों में डस्टबिन और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

नगर आयुक्त ने पूजा समितियों को पंडालों में पर्याप्त डस्टबिन रखने और साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। साथ ही स्वयंसेवकों के लिए पहचान पत्र, सुरक्षा नियमों का पालन और प्रवेश-निकास के रास्तों की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

उन्होंने पूजा समितियों और शहरवासियों से दुर्गा पूजा के दौरान स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

24 घंटे चालू रहेगा कंट्रोल रूम

दुर्गा पूजा के दौरान लोगों की सुविधा के लिए रांची नगर निगम का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। किसी भी समस्या या सहायता के लिए लोग टोल-फ्री नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क कर सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, नगर प्रबंधक और निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram